newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19 in India: भारत में कोरोना से 817 मौतें, 10 अप्रैल के बाद से सबसे कम

Covid-19 in India: यह लगातार 23 वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनावायरस मामले सामने आए। 29 जून को, भारत में 37,566 मामले दर्ज किए गए, जो 18 मार्च के बाद सबसे कम है जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए।

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,951 नए मामले सामने आए हैं और 817 लोगों की मौत हुई है। यह 10 अप्रैल के बाद से कोविड से सबसे कम मौतें हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। 10 अप्रैल को, भारत में कोरोनावायरस के कारण 839 मौतें दर्ज की गईं। ढाई महीने में यह तीसरी बार है कि कोविड से होने वाली मौतें के आंकड़े 1,000 से नीचे आए है। वहीं पिछले दो महीनों में लगातार 12 वें दिन है जब टोल 2,000 अंक से नीचे रहा है। भारत द्वारा ठीक एक सप्ताह पहले तीन करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद कुल मामले बढ़कर 3,03,62,848 हो गए।

यह लगातार 23 वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनावायरस मामले सामने आए। 29 जून को, भारत में 37,566 मामले दर्ज किए गए, जो 18 मार्च के बाद सबसे कम है जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामले अब 6 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 5,37,064 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,98,454 मौतें हुई हैं।

Coronavirus

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 60,729 लोगों को अस्पताल छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,94,27,330 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 33,28,54,527 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 36,41,983 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 29 जून तक कोविड-19 के लिए 41,01,00,044 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,60,757 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।