नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, एक बार फिर 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। जो राहत की बात है। देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 175 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,158 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,05,42,841 हो गई है। वहीं 175 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,52,093 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,11,033 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,79,715 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,42,841 हुई। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,11,033 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,79,715 है। pic.twitter.com/2WoslLmMdG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल (15 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,57,65,491 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,03,090 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (15 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,57,65,491 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,03,090 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/9qDUfYNmpJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वहां, पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 4 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,314 है जिसमें 80 सक्रिय मामले और 4,225 डिस्चार्ज मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 4 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,314 है जिसमें 80 सक्रिय मामले और 4,225 डिस्चार्ज मामले और 9 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार pic.twitter.com/A1GhmHRWu4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
दुनिया में कोरोना का कहर
दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 9.37 करोड़ के पार हो गई है। वहीं, इस घातक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 20 लाख से अधिक हो चुकी है।