newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानिए कोरोना से लड़ाई में दुनिया भर में कैसे अव्वल निकल गया भारत 

भारत के साथ ही कुछ और भी देशों ने इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें सिंगापुर, साउथ कोरिया, जर्मनी, कनाडा, आस्ट्रेलिया शामिल हैं। भारत के हेल्थ केयर सिस्टम की इस समय पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली। कोरोना से लड़ाई के मामलों में भारत की स्थिति दूसरे देशों की तुलना में बेहतरीन दिखाई दे रही है। शोधकर्ताओं ने इसके कारण सामने रखे हैं। ये कारण भारत की रणनीति से जुड़े हुए हैं। इस समय विश्व के 146 देशों में कोरोना फैला हुआ है। अब तक 1,46,870 मौतें हो चुकी हैं। पांच सबसे अधिक विकसित देशों से सबसे अधिक मौतें हुई हैं। इनमें इटली, यूएसए, स्पेन, फ्रांस और यूके शामिल हैं। कुल मौतों का 73 फीसदी यहीं हुआ है।

bihar corona

इस दौर में जिन देशों ने कोरोना से लड़ाई में खासा बेहतर प्रदर्शन किया है, उसमें भारत खासा ऊपर है। भारत में जब 11439 कोरोना पीड़ित व्यक्ति थे तब सिर्फ 377 मौत हुई थी। भारत के साथ ही कुछ और भी देशों ने इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें सिंगापुर, साउथ कोरिया, जर्मनी, कनाडा, आस्ट्रेलिया  शामिल हैं। भारत के हेल्थ केयर सिस्टम की इस समय पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। ये तब है जबकि ये सारे देश हेल्थ केयर के लिहाज से विश्व के टॉप 50 देशों में शामिल हैं। भारत की रैंक इस मामले में बेहद नीचे है। भारत 118 वें नंबर पर है।

Corona Doctors

भारत की इस उपलब्धि का श्रेय देश के राजनीतिक नेतृत्व को दिया जा रहा है। इस समस्या से निपटने का भारत का रिस्पांस जबरदस्त रहा। भारत ने सबसे पहले 26 फरवरी को ही चीन, साउथ कोरिया और ईरान से आने वाले यात्रियों का वीजा रद्द कर दिया। यही नहीं, इन देशों से आने वाले यात्रियों को 15 दिन के क्वारंटीन में भेज दिया गया। 18 मार्च को भारत ने दूसरे सभी देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी। जो भी यात्री इस बीच यहां आए, उनका कोविड टेस्ट तत्काल किया गया।

coronavirus

भारत ने इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। 24 मार्च को भारत ने तीन हफ्तों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया। इसके बाद भारत ने 3 मई तक इस लॉकडाउन को बढ़ा दिया। इस लड़ाई में देश के सभी राज्यों को एक प्लेटफार्म पर लाना कोई आसान खेल नहीं था। भारत ने तकनीकि का भी जबरदस्त इस्तेमाल किया। भारत ने 2 अप्रैल को आरोग्य सेतु ऐप लांच किया और जिओ ट्रैकिंग के जरिए सभी की ट्रैकिंग का काम शुरू किया।

इसके साथ ही भारत ने एंटी मलेरिया, एंटी स्वाइन फ्लू और एंटी एचआईवी के ट्रीटमेंट का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। भारत ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दुनिया भर में सप्लाई भी की। इसमें यूएस, ब्राजील, इजरायल जैसे देश शामिल हैं।

Patna AIIMS Corona

भारत ने आर्थिक राहत पैकेज का भी ऐलान किया। इसमें 24 बिलियन यूएस डालर का पैकेज शामिल था। लोगों तक डायरेक्ट कैश ट्रांसफर के जरिए लाभ पहुंचाया गया। भारत ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी पहल की और सार्क जैसे समूहों के जरिए कोरोना से अंतराष्ट्रीय लड़ाई की शुरूआत की।