newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिहार में 6 महीने की बच्ची मिली पॉजिटिव, कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 पहुंची

बिहार में अब तक 83 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच इनमें से 37 लोग इलाज के बाद घर वापस चले गए हैं।

नई दिल्ली। बिहार का मुंगेर जिला सीवान के बाद हॉट स्पाट बनता जा रहा है। मुंगेर में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें छह महीने और दो साल की बच्ची भी शामिल है। गुरुवार की रात तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच गई है।

Corona blood
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात मुंगेर की छह माह की बच्ची, 21 वर्षीय महिला सहित तीन मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये तीनों बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई।

Jammu Kashmir Corona icon
गुरुवार को सुबह इसी परिवार के छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसमें दो पुरूष जिनकी उम्र 40 और 38 साल है तथा चार महिलाएं हैं। इनमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। ये सभी भी बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के ही हैं।

Corona Doctors
बिहार में अब तक 83 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच इनमें से 37 लोग इलाज के बाद घर वापस चले गए हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, मुंगेर से 17, पटना से छह, गया से पांच, बेगूसराय से आठ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से छह, बक्सर से दो एवं नवादा से तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है।