newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: अफ्रीका में कोविड -19 मामले बढ़कर हुए 48.1 लाख से अधिक

Covid-19 cases in Africa: केसलोड के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

नई दिल्ली। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा है कि शनिवार दोपहर तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 4,812,313 तक पहुंच गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 55 सदस्यीय अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 130,025 हो गई है, जबकि पूरे महाद्वीप में 4,351,816 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और मिस्र महाद्वीप में सबसे अधिक प्रभावित देश हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में सबसे अधिक 1,654,551 मामले दर्ज किए हैं, जबकि दो उत्तरी अफ्रीकी देशों – मोरक्को और ट्यूनीशिया – ने शुक्रवार तक क्रमश: 518,458 और 341,952 मामले दर्ज किए हैं।

Corona Test

केसलोड के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।