newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 30 लाख के पार, देशभर में कुल 39 लाख से अधिक मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय(Health Ministry) ने बताया कि देशभर में कोरोना(Corona) के कुल 39 लाख 36 हजार 748 मामले हो चुके हैं। जिसमें 30 लाख 37 हजार 152 लोग ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार देश में कुछ ऐसी है कि जो रोजाना बढ़ रही है। हालत तो ये है कि अब रोजाना इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी हजार के ऊपर ही आ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 83 हजार 341 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं और 1096 मौतें हुई हैं।

Student JEE NEET Corona

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोरोना के कुल 39 लाख 36 हजार 748 मामले हो चुके हैं। जिसमें 30 लाख 37 हजार 152 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख 31 हजार 124 है। इस जानलेवा महामारी से देशभर में अबतक 68  हजार 472 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना फुल स्पीड में है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 8.25 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में कोरोना संकट की वजह से करीब 5 महीने से बंद पड़ी मेट्रो को एक बार फिर से चलाने की तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी। उससे ठीक पहले दिल्ली मेट्रो ने अपनी तैयारी की नुमाइश की। दिल्ली मेट्रो ने मीडिया के सामने हर वो तैयारी दिखाई जिसके तहत मेट्रो यात्रा सुरक्षित होगी।

India Israel corona testing kit

मेट्रो में यात्रा के दौरान एंट्री और एग्जिट के लिए दो अलग अलग स्वचालित सीढ़ियां होंगी। मेट्रो स्टेशनों पर एक मशीन भी दिखाई देगी जो एक साथ दो काम करेगी। उसके सामने हाथ ले जाएंगे तो आपका बॉडी टेंप्रेचर लेगी, और जैसे ही मशीन के नीचे हाथ लगाएंगे तो वही मशीन सैनिटाइजर भी देगी। ज़मीन पर लाल पट्टियां लगा दी गई हैं, जो 6 फीट की दूरी पर हैं यानि एंट्री के वक्त भी दूरी का पूरा ध्यान होगा।

delhi violet line metro

दिल्ली में मेट्रो चलाने की तैयारी भले ही हो रही है लेकिन कोरोना के नए मामलों में भी रफ्तार देखी जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 1.82 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4500 हो गई है। सितंबर में यह लगातार तीसरा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, शहर में 19 और मरीजों की मौत हुई है।

वहीं पूरी दुनिया में कोरोना के आंकड़े बढ़कर 2.63 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। साथ ही इससे मरने वालों की संख्या 8.68 लाख से ज्यादा हो गई है। अमेरिका में कोरोना मरीजों की तादाद 63 लाख के पार पहुंच गई है वहीं ब्राजील में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40 लाख के पार पहुंच गया है।