newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CGPSC ACF Answer Key: CGPSC ने ACF 2021 का Answer Key किया जारी, इस Link से कर सकते हैं डाउनलोड

CGPSC ACF Answer Key: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट और साथ ही फॉरेस्ट रेंजर के पदों के लिए संयुक्त वन सेवा के लिए आयोजित की गई परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दी गई है।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट और साथ ही फॉरेस्ट रेंजर के पदों के लिए संयुक्त वन सेवा के लिए आयोजित की गई परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दी गई है। कहा जा रहा है कि इन पदों के लिए जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा की है, वह उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर देख सकते हैं।इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि अभ्यार्थाी यह आंसर शीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिसके लिए psc.cg.gov.in वेबसाइट पर भी वीजिट किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.psc.cg.gov.in/pdf/Model_Answer पर क्लिक करके भी आंसर की (CGPSC ACF Answer Key 2021) डाउनलोड कर सकते हैं।

exam

साथ ही ऊपर दिए लिंक के जरिए उम्मीदवार डायरेक्ट आंसर भी देख सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार 08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2021 के बीच ऑनलाइन माध्यम से आंसर शीट देखी जा सकती है। यदि इस दौरान किसी तरह की कोई आपत्ति होती है तो उम्मीदवारो को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका भी दिया गया है।

exam

इस तरह डाउनलोड करें आंसर-शीट 

आंसर-शीट देखने के लिए उम्मीदवार पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां ‘MODEL ANSWER OF CG FOREST SERVICE (COMBINED) EXAM- 2020 (07-12-2021)’ लिखा हुआ होगा। यहां से CGPSC ACF Answer Key 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। CGPSC ACF Answer Key 2021 को भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव कर सकते हैं।