newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Coast Guard Result 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड ने जारी किए नाविक भर्ती परीक्षा और यांत्रिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट

Indian Coast Guard Result 2021: डियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक भर्ती परीक्षा (Coast Guard Navik Result 2021) और यांत्रिक (Coast Guard Yantrik Result 2021) परीक्षा 2021 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक भर्ती परीक्षा (Coast Guard Navik Result 2021) और यांत्रिक (Coast Guard Yantrik Result 2021) परीक्षा 2021 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार नाविक ( जनरल ड्यूटी एंड डोमेस्टिक ब्रांच) स्टेज वन और यांत्रिक (इलेक्ट्रिल/ इलेक्ट्रानिक्स/ मैकेनिकल) परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वो अपना परिणाम इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकते हैं।

Indian Coast Gurad

इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.cdac.in है। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक

— नाविक और यांत्रिक भर्ती परीक्षा की परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।

— फिर होम पेज पर उपलब्ध भारतीय तटरक्षक परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।

— इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

— इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

— परिणाम चेक करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से आयोजित नाविक भर्ती परीक्षा और यांत्रिक परीक्षा 2021 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।