newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Navy Recruitment : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, नौसेना ने कई पदों पर निकाली भर्तियां, जानें कब कर सकते हैं आवेदन

Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना ने युवाओं को सुनहरा मौका दिया है, दरअसल भारतीय नौसेना ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके तहत अपने बेहतर भविष्य के लिए युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना द्वारा एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमिशन अधिकारी पद के लिए यह भर्तियां निकाली है।

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने युवाओं को सुनहरा मौका दिया है, दरअसल भारतीय नौसेना ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके तहत अपने बेहतर भविष्य के लिए युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना द्वारा एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमिशन अधिकारी पद के लिए यह भर्तियां निकाली है। नौसेना की ओर से निकाली गई इन भर्तियों के लिए आवेदक 21 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि 21 सितंबर से शुरू होने वाली यह आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर तक चलेगी। जिसके लिए आवेदक नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं। भारतीय नौसेना की एसएससी ऑफिसर भर्ती जून 2022 कोर्स के लिए की जा रही है। यह कोर्स भारतीय नौसेना एकेडमी इझिमाला, केरल में होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां-

आवेदन प्रारंभ- 05 अक्टूबर 2021

आवेदन की अंतिम तिथि- 26 जून 2021

नौसेना भर्ती 2021 की वैकेंसी का विवरण

एग्जीक्यूटिव ब्रांच-

जनरल सर्विस हाइड्रो कैडर- 45 पद

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर- 04 पद

ऑब्जर्वर- 08 पद

पायलट- 15 पद

लॉजिस्टिक्स- 18 पद

एजुकेशन ब्रांच-

एजुकेशन- 18 पद

टेक्निकल ब्रांच

इंजीनियरिंग ब्रांच जनरल सर्विस- 27 पद

इलेक्ट्रिकल ब्रांच जनरल सर्विस- 34 पद

नेवल आर्किटेक्ट- 12 पद

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

जनरल सर्विस हाइड्रो कैडर- किसी भी डिसिप्लिन में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर/ऑब्जर्वर/ पायलट- किसी भी डिसिप्लिन में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई या बीटेक. 10वीं और 12वीं में भी अंग्रेजी में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए।

लॉजिस्टिक्स- किसी भी डिसिप्लिन में फर्स्ट क्लास बीई या बीटेक और फर्स्ट क्लास एमबीए।

एजुकेशन ब्रांच- एमएससी मैथ या ऑपरेशनल रिसर्च साथ में बीएससी में फिजिक्स होना चाहिए।

टेक्निकल ब्रांच- संबंधित डिसिप्लिन में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई या बीटेक होना चाहिए।