newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 75.01% स्टूडेंट्स पास, लड़कों ने मारी बाजी

जिलेवार देखें तो इस बार दसवीं के रिजल्ट में कोडरमा में सबसे ज्यादा 83.064% बच्चे सफल हुए, वहीं रांची में 80.052% स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है।

नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड के दसवीं क्लास का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए  11 फरवरी से 28 फरवरी तक परीक्षाएं हुई थीं। इसमें करीब तीन लाख 85 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परिणामों पर नजर डालें तो इस बार 75.01 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। पिछले साल ये प्रतिशत 70.77 रहा था। पिछले पांच सालों में ये दसवीं का सबसे अच्छा पास प्रतिशत है।

Jharkhan Board JAC

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक (JAC) के दसवीं का परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया। स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। दसवीं की परीक्षा में इस साल भी लड़कों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 75.88 रहा तो इस बार 74.25 प्रतिशत लड़कियों पास हुईं। पिछले साल भी लड़कों प्रतिशत अधिक था। साल 2019 में झारखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 72.99 लड़के पास हुए थे, जबकि 68.67 फीसदी लड़कियों ने परचम लहराया था।

Schoole Student

धोनी के गृह जनपद रांची का हाल

जिलेवार देखें तो इस बार दसवीं के रिजल्ट में कोडरमा में सबसे ज्यादा 83.064% बच्चे सफल हुए, वहीं रांची में 80.052% स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के गृह जनपद रांची की बात करें तो पिछले साल की तरह इस बार भी मैट्रिक व इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची जिले से हैं। रांची में मैट्रिक में 34080 तो इंटर में 32960 परीक्षार्थी हैं। इस बार रांची पास प्रतिशत के मामले में राज्य का दूसरा सबसे सफल जिला रहा। रांची में 80.05 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए।

haryana school

झारखंड रिजल्ट की खास बातें

  • फर्स्ट : 52 फीसदी पास. 1 लाख, 48 हजार 51 स्टूडेंट्स सफल
  • सेंकेड: 42 फीसदी, 1 लाख, 24 हजार 924 हुए पास
  • थर्ड :मात्र 6 फीसदी, 16841 स्टूडेंट्स सफल
  • परीक्षा 11 फरवरी से 28 फरवरी तक हुई थी
  • 28 मई से कॉपी जांच शुरू, 25 जून तक कॉपी जांच चली