newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RBSE 8th Date Sheet 2021 : राजस्थान बोर्ड ने 8वीं की डेटशीट की जारी, ऐसे करें चेक

RBSE 8th Date Sheet 2021 : राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग ने 8वीं कक्षा की डेटशीट (RBSE 8th Date Sheet 2021) जारी कर दी है। छात्र इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग ने 8वीं कक्षा की डेटशीट (RBSE 8th Date Sheet 2021) जारी कर दी है। छात्र इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मई से 25 मई तक होगी। जो दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होंगी।

विभाग ने परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज कार्यक्रम जारी किया है। जिसे छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि कौन-से विषय का पेपस किस दिन है। हालांकि परीक्षा का आयोजन कोविड-19 बचाव से जुड़ी गाइडलाइंस के साथ किया जाएगा।

यहां देखिए पूरी डेटशीट

6 मई 2021 – अंग्रेजी

11 मई 2021 – हिन्दी

15 मई 2021 – गणित

19 मई 2021 – विज्ञान

22 मई 2021 – सामाजिक विज्ञान

25 मई 2021 – तृतीय भाषा संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी/संस्कृत