newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UPSC CSE Main Result 2020: यूपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट जारी, टीना डाबी की बहन रिया समेत लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC CSE Main Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 24 सितंबर 2021 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के परिणाम (UPSC Civil Services result 2020) घोषित कर दिए हैं। जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 24 सितंबर 2021 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के परिणाम (UPSC Civil Services result 2020) घोषित कर दिए हैं। जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। जागृति अवस्थी, अंकिता जैन और टीना डाबी की बहन रिया ने भी यूपीएससी सिविल सेवा पास कर ली।

पहले स्थान पर शुभम कुमार ने सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम 2020 में शुभम कुमार ने टॉप किया है। इसके बाद जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

यूपीएससी ने जनवरी 2020 में सिविल सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद अगस्त-सितंबर 2020 में पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था। जिसके परिणाम 24 सिंतबर 2021 को घोषित किए गए हैं। छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जा कर देख सकते हैं।

upsc

रिया डाबी ने पहले अटेम्‍प्‍ट किया यूपीएससी पास

2016 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने भी इस बार यूपीएससी क्लियर कर लिया। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल की है। IAS टीना डाबी ने इस मौके पर अपनी छोटी बहन को ट्विटर पर बधाई दी है। रिया सबसे कम उम्र में यूपीएससी क्लियर करने वाली कैंडिडेट्स में से एक बन गई हैं। सिर्फ 23 वर्ष की उम्र में उन्‍होंने एग्‍जाम क्लियर किया है। खास बात ये है कि पहले ही अटेम्‍प्‍ट में उन्होंने यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया है।

भोपाल की जाग्रति अवस्थी ऑल इंडिया ने हासिल की दूसरी रैंक

भोपाल की जाग्रति अवस्थी ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक और महिलाओं की फेहरिस्त में पहली रैंक हासिल की है। वो एक मीडियम क्लास फैमली से आती हैं। उन्होंने 2 साल नौकरी छोड़ कर यूपीएससी की तैयारी की। इससे पहले वो गेट एग्जाम में 51वीं रैंक हासिल कर चुकी हैं।