newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UPSC Revised Calendar 2021: आयोग ने जारी किया रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर, इस दिन होगी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा

UPSC Revised Calendar 2021: पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें उम्मीदवार अपनी परीक्षा की संशोधित तारीखें चेक कर सकते हैं।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें उम्मीदवार अपनी परीक्षा की संशोधित तारीखें चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इन्हें आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख पाएंगे। इसमें ज्यादा जानकारी क्या है, ये हम आपको आगे बताते हैं। रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 10 अक्टूबर को आयोजित की आएगी। वहीं, मुख्य परीक्षा 7 जनवरी और 27 फरवरी 2022 से शुरू होगी।

upsc

5 सितंबर को होगी UPSC EPFO परीक्षा

UPSC सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी और IFS की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी 2022 से 8 मार्च 2022 तक जारी रहेगी। वहीं, UPSC EPFO के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अब पांच सितंबर को आयोजित होगी।

upsc 6

14 नवंबर को होगी NDA परीक्षा

इसके अलावा नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा, 2021 का आयोजन 14 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं।