newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Rajinikanth : सुपरस्टार रजनीकांत हुए 70 साल के, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का आज जन्मदिन हैं। 12 दिसंबर को वो आज 70 साल (Happy Birthday Rajinikanth) के हो गए है। साउथ में उनके फैंस उन्हें भगवान तक कहते हैं। इस खास मौके पर देश और दुनिया से उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे विशेज दी हैं।

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का आज जन्मदिन हैं। 12 दिसंबर को वो आज 70 साल (Happy Birthday Rajinikanth) के हो गए है। साउथ में उनके फैंस उन्हें भगवान तक कहते हैं। इस खास मौके पर देश और दुनिया से उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे विशेज दी हैं। उनके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

rajnikanth

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”डियर रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी लंबी और स्वस्थ हो।”

महेश बाबू ने दी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई।

चिरंजीवी ने दी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई।

हंसिका मोटवानी ने दी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई।

सुपरस्टार का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में हुआ था। लोग उन्हें इस हद तक पसंद करते हैं कि फैंस उन्हें ‘भगवान’ मानते हैं। बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिसके चलते वह कुली का काम करते थे। बाद में कुछ समय तक उन्होंने बस कंडक्टर की भी नौकरी की थी। उनकी फिल्में सुबह साढ़े तीन बजे तक रिलीज हो जाती हैं। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ से की थी। इस फिल्म में उनके अलावा कमल हासन और श्रीविद्या जैसे बड़े सितारों ने भी काम किया था।

‘अंधा कानून’ थी बॉलीवुड में पहली फिल्म

रजनीकांत ने साल 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘अंधा कानून’ थी। जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रीना रॉय थे। रजनीकांत आज साउथ फिल्मों के सबसे बड़े स्टार में से एक हैं।

rajnikanth

राजनीतिक पारी की शुरुआत

बता दें कि हाल ही में रजनीकांत ने सियासी पारी शुरु करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वह जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी लाएंगे और इस संबंध में 31 दिसंबर, 2020 को एक घोषणा की जाएगी। तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।