newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tere Bin: पाकिस्तान के पॉपुलर सीरियल पर लगा बॉलीवुड सॉन्ग चुराने का आरोप, कार्रवाई के बाद रातों-रात मेकर्स ने बदल डाला गाना

Tere Bin: पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल ‘तेरे बिन’ काफी पॉपुलर सीरियल है। सीरियल में वहाज अली और यमुना जैदी लीड रोल में दिख रहे हैं। सीरियल का साउंड ट्रैक राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना के गाने ‘मेरा इंतकाम देखेगी” से काफी मिलता-जुलता है।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल्स को भारत में बैन कर दिया गया है लेकिन आज भी भारत की तरफ से सीरियल्स को बहुत प्यार दिया जाता है। आए दिन नए सीरियल आते हैं लेकिन पॉपुलर सीरियल ‘तेरे बिन” आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। ट्रेंड में रहने की वजह भी विवादित हैं। सीरियल पर बॉलीवुड की फिल्म का गाना चुराने का आरोप लगा है और कंपनी ने नोटिस भी भेज दिया है। तो चलिए आखिर जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और गाने को कहां से कॉपी किया गया है।

TERE BIN22

गाने को लेकर विवाद

पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल ‘तेरे बिन’ काफी पॉपुलर सीरियल है। सीरियल में वहाज अली और यमुना जैदी लीड रोल में दिख रहे हैं। सीरियल का साउंड ट्रैक राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना के गाने ‘मेरा इंतकाम देखेगी” से काफी मिलता-जुलता है। जिसके बाद गाने को ‘शादी में जरूर आना’ का कॉपी बताया जाने लगा। इस मामले पर जी म्यूजिक कंपनी एक्शन भी ले चुकी है और कई एपिसोड्स से गाने को हटा भी दिया है। अब सीरियल के मेकर्स ने नया साउंड ट्रैक भी बना दिया है। नया गाना आने के बाद सीरियल दोबारा सुर्खियों में आ गया है।

TERE BIN1

क्या है सीरियल की कहानी

तेरे बिन सीरियल दिसंबर 2022 से शुरू हुआ था। कहानी में यमुना जैदी मीराब नाम की लड़की का रोल कर रही है जो अपने करियर के लिए बहुत जुनूनी है। वो अपने आस-पास हो रहे अन्याय के खिलाफ भी आवाज उठाती है। मुर्तासिम यानी वहाज अली पारिवारिक वैल्यू वाले लड़के हैं। दोनों के बीच शो में दमदार केमिस्ट्री दिखाई गई है और फैंस को दोनों की एक्टिंग भी पसंद आ रही है। अभी तक बाकी पाकिस्तानी सीरियल्स की तुलना में इस शो के व्यूज और टीआरपी सबसे ज्यादा है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी इस सीरियल को काफी पसंद किया जाता है।