newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aamir Khan: हिमाचल के आपदा पीड़ित परिवारों के लिए आगे आए आमिर खान, डोनेट किए 25 लाख रुपये

Aamir Khan: काम की बात करें तो एक्टर को करीना कपूर के साथ आखिरी बार  लाल सिंह चड्ढा में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद एक्टर ने अब ब्रेक का एलान कर दिया, हालांकि वो कई प्रोजेक्ट्स देख रहे हैं, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान  ने बॉलीवुड को दंगल और गजनी जैसी तमाम हिट फिल्म दी हैं। एक्टर महाभारत जैसे प्रोजेक्ट को बनाने के लिए काफी सालों से मेहनत कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। फिलहाल लाल सिंह चड्ढा के बाद एक्टर ब्रेक पर हैं। एक्टर फिलहाल अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि एक्टर की बेटी इरा जल्द शादी करने वाली हैं और अपनी बेटी की शादी को भव्य तरीके से कैसे किया जाए, एक्टर इस पर फोकस कर रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि एक्टर के हिमाचल प्रदेश के परिवारों की मदद करने का फैसला लिया है।


25 लाख रुपये किए डोनेट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो हिमाचल में  प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए आमिर खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि  आपातकालीन सहायता योजना के तहत एक्टर ने राहत कोष 2023 में 25 लाख रुपये दान किए हैं। सीएम ने एक्टर का आभार  व्यक्त करते हुए कहा का आमिर खान द्वारा की गई मदद से पीड़ित परिवारों को राहत और पुनर्वास करने में मदद होगी। ये सारा फंड पीड़ित परिवारों के मदद में लगाया जाएगा।


फिलहाल ब्रेक पर हैं एक्टर

काम की बात करें तो एक्टर को करीना कपूर के साथ आखिरी बार  लाल सिंह चड्ढा में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद एक्टर ने अब ब्रेक का एलान कर दिया, हालांकि वो कई प्रोजेक्ट्स देख रहे हैं, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। एक्टर निर्देशक-निर्माता राजकुमार हिरानी राजकुमार संतोषी, पाताल लोक निर्माता उज्ज्वल निकम से बातचीत कर रहे हैं।