नई दिल्ली। दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और रैपर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) से बाहर हो चुके है। शो में अब्दु रोजिक हर किसी ने पंसद किया। ऐसी खबरें है कि वो फिर बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। हालांकि इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस संस्पेंस जल्द ही पर्दा उठ जाएगा कि अब्दु बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे या नहीं। मगर इसी बीच शो से निकलने के बाद अब्दु रोजिक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कह जाने वाले जॉनी लीवर के साथ दिखाई दे रहे है।
इस वीडियो में अब्दु और जॉनी लीवर मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। साथ ही वो बिग बॉस के अपने फेमस डॉयलाग कॉमेडियन जॉनी लीवर के साथ बोलते दिखाई दे रहे है। अब्दु रोजिक कहते है कि, अभी मजा आ गया बीड़ू। जिसपर जॉनी लीवर रिप्लाय करते है कि यू आर वैरी चालाक ब्रो। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
अक्सर अब्दु बिग-बॉस के घर में साजिद खान और प्रतियोगी के साथ इस डॉयलाग को ज्यादातर बोलते हुए दिखाई देते रहे है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे है। खुद जॉनी लीवर ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”छोटा छतरी और छोटा भईजान।”
इसके अलावा अभिनेत्री तब्बू ने भी इस वीडियो में कमेंट किया है। तब्बू ने लिखा, ”Love You both”। एक यूजर ने लिखा, Both are Entertainer. जबकि एक यूजर ने लिखा, जल्द ही बिग बॉस के घर आ जाओ।
बता दें कि इस शुक्रवार को वीकेंड के वार में सलमान खान के साथ रितेश देशमुख और जेनेलिया दिखाई देंगे। दोनों सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो भी शेयर किया है। जिसमें रितेश और जेनेलिया होस्ट सलमान खान के साथ इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे है।
View this post on Instagram
वहीं घर के अंदर पहुंचने पर साजिद खान एक्टर रितेश देशमुख के गले लगते है और रोने लगते है। इसके अलावा रितेश और जेनेलिया बिग बॉस के घर में भी जाएंगे। जहां कंटेस्टेंट के साथ फुल धमाल और सभी टास्क भी देंगे।
Bigg Boss ke manch par hoga entertainment hi entertainment jab saath aayenge Salman, Riteish aur Genelia ?
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot. #BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan @Ritieshd @geneliad pic.twitter.com/L6pt3QJgd3
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 23, 2022