newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nupur Takes Sanyas: एक्टर नूपुर अलंकार ने शोबिज छोड़ पहना भगवा, एक वक्त खाती हैं सेब और पपीता, वजह जानकर आप होंगे हैरान

157 टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहीं एक्टर नूपुर अलंकार ने संन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को एक इंटरव्यू में नूपुर ने दी। नूपुर ने बताया कि इस साल फरवरी में उन्होंने संन्यास लिया। 27 साल तक इंडस्ट्री में रहीं नूपुर ने शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां और तंत्र जैसे शो किए।

मुंबई। 157 टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहीं एक्टर नूपुर अलंकार ने संन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को एक इंटरव्यू में नूपुर ने दी। नूपुर ने बताया कि इस साल फरवरी में उन्होंने संन्यास लिया। 27 साल तक इंडस्ट्री में रहीं नूपुर ने शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां और तंत्र जैसे शो किए। इसके अलावा राजा जी, सांवरिया और सोनाली केवल फिल्मों में भी एक्टिंग की। नूपुर ने इंटरव्यू में कहा कि जब वो शोबिज का हिस्सा थीं, तो पॉपुलेरिटी और सक्सेस को लेकर परेशान रहती थी। आज जमीन पर सोती हैं और शांति में हैं। अब वो खाना भी एक ही वक्त खाती हैं।

nupur alankar takes sanyas 1

नूपुर ने बताया कि वो जरूरतमंदों की मदद में भी जुटी रही हैं और फिलहाल तीर्थस्थलों की यात्रा कर रही हैं। उन्होंने शंभु शरण झा से आध्यात्मिक दीक्षा ली है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि मुंबई छोड़कर हिमालय जाना बड़ा कदम था। मुंबई में फ्लैट रेंट पर दिया है, ताकि खर्चा चलता रहे। उन्होंने इन कयासों को गलत बताया कि जिंदगी से तंग आकर उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। नूपुर ने बताया कि उनके पति और एक्टर अलंकार श्रीवास्तव ने उन्हें संन्यास लेने के लिए फ्री छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पति से कानूनी तौर पर अलग नहीं हुई हैं, लेकिन दोनों साथ नहीं रहते हैं।

nupur alankar takes sanyas 2

कोरोना महामारी के दौरान सारी शूटिंग बंद थीं। इस दौरान नूपुर को पैसों की कमी हो गई थी। मां को हॉस्पिटल में दाखिल कराने के लिए भी पैसे नहीं थे। तब फेसबुक पर उनकी दोस्त रेणुका शहाणे ने हेल्प मांगी। जिसके बाद एक्टर अक्षय कुमार ने नूपुर की पैसों से मदद की थी। नूपुर ने बताया कि अब वो दिनभर में एक पपीता और एक सेब खाती हैं। सिर्फ चार जोड़ी कपड़े और एक जोड़ी चप्पल उनके पास है। उनका कहना है कि सब ईश्वर पर छोड़ दिया है और अपने बारे में अब चिंता नहीं करती हैं।