newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor: अभिनेत्री सोनम का विवादों से है गहरा नाता, अपनी पोस्ट की वजह से पहले भी मोल ली है मुसीबत

Sonam Kapoor On Hizab: सोनम ने सवाल करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘पगड़ी चॉइस हो सकती है तो हिजाब क्यों नहीं?’  वैसे सोनम कपूर कंगना की तरह ही अपने विवादित बयानों और पोस्ट से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं और कई बार अपनी पोस्ट से मुसीबत में भी पड़ चुकी हैं।

नई दिल्ली। अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देने से सुर्खियों में आने के बाद एक अन्य कारण से दोबारा सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वो अपने पति आनंद एस आहूजा (Anand S Ahuja) के एक फ्रॉड के सिलसिले में मुश्किलों में फंस गई हैं। सोनम कपूर ने एक शिपमेंट कंपनी (Shipment Company) की कस्टमर सर्विस पर सवालिया निशान उठाए थे, जो फर्जी इन्वॉइस से जुड़ी थी। दरअसल, अनिल कपूर के दामाद आनंद आहूजा ने ई-कॉमर्स ब्रांड माईयूएस.कॉम को लेकर 27 जनवरी को ट्विटर पर एक शिकायती पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इसे एक भयानक अनुभव बताया था। इसके बाद सोनम कपूर अपने पति के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था, कि ‘इनकी घटिया कस्टमर सर्विस शर्मनाक’ है। वहीं सोनम ने पति की गलती छिपाने के लिए कंपनी की खराब सर्विस का बहाना बनाया, लेकिन सर्विस कंपनी ने उनके पति की पोल खोलकर रख दी। अपने इस ट्वीट के बाद से सोनम एक बार फिर यूजर्स के हाथों ट्रोल हो गई हैं। वैसे सोनम कपूर हमेशा ही अपने विवादित बयानों और पोस्ट से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं और कई बार अपनी पोस्ट से मुसीबत में भी पड़ चुकी हैं।

इससे पहले साल 2017 में उन्होंने अपनी बहन रिया कपूर के साथ मिलकर ‘RHESON’ नाम का एक ब्रैंड क्लोथिंग लॉन्च किया था। इस ब्रैंड का नाम रिया और सोनम के नाम को मिलाकर बनाया गया था, जिसे लेकर सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ब्रैंड के स्टोर्स की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने अपने अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें भारत के अलग-अलग शहरों में स्थित स्टोर्स की जानकारी दी गई थी, लेकिन भारत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कश्मीर इस नक्शे से गायब था। सोनम को जैसे ही अपनी इस गलती के बारे में पता चला, उन्होंने इस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक ये तस्वीर काफी लोगों की नजर में आ चुकी था, जिसके बाद फैन्स के द्वारा सोशल मीडिया पर उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ी थी।

sonam kapoor

इससे पहले भी सोनम ने अपनी पोस्ट डिलीट की है। उन्होंने फेयरनेस क्रीम पर किए गए पोस्ट पर एक ट्वीट किया था, जिसपर सोनम ने ईशा देओल की एक तस्वीर डालते हुए कैप्शन में लिखा था, कि ‘वो इस बारे में क्या कहना चाहेंगे।’  इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद सोनम ने वो पोस्ट भी डिलीट कर दी थी।