नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सनी देओल नशे में धुत होकर सड़क पर ठीक से चल भी नहीं पा रहे है। बीच सड़क में वो भटकते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान ऑटो वाला उन्हें जैसे-तैसे संभालता है और फिर अपने ऑटो में बैठता है। फैंस उनका ये वीडियो देखकर दंग रह गए है कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि सनी देओल की हालात ऐसी हो गई है। ये वीडियो कमाल राशिद खान यानी केआरके अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। ये वीडियो मुंबई के जुहू सर्कल इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है आपको पूरा माजरा बताते है।
केआरके ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”यह बहुत खतरनाक हो सकता है!” वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल बीच सड़क में नशे में टल्ली होकर ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहे है। इस बीच सड़क से गुजर रहा ऑटो वाला उनकी मदद करता है, सनी देओल भी ड्राइवर को देखकर मुस्कुराने लगते है और फिर एक्टर को पकड़कर अपने ऑटो में बैठता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल व्हाइट शर्ट और जींस पहने हुए है।
It can be very dangerous! pic.twitter.com/heyinDQUKQ
— KRK (@kamaalrkhan) December 6, 2023
वायरल वीडियो पर सनी देओल का आया रिएक्शन
वहीं अब वायरल वीडियो पर खुद अभिनेता सनी देओल ने सच्चाई बताई है। उन्होंने इस वीडियो को साफ अफवाह करार दिया है। सनी देओल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अफवाहों का ‘सफर’ बस यही तक #Shooting.
Afwaahon ka ‘Safar’ bas yahin tak 🙏🙏#Shooting #BTS pic.twitter.com/MS6kSUAKzL
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 6, 2023
गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म गदर-2 ने इसी साल अगस्त में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ों रुपये की कमाई की। फिल्म गदर 2 की जबरदस्त कामयाबी के बाद उनका ये वीडियो देखकर हर कोई शॉक्ड है। इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
Shooting for a movie is not dangerous.
— Muzamil Rashid (@itsMRR06) December 6, 2023
लोगों के रिएक्शन-
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये वीडियो फिल्म की शूटिंग का है। निर्देशक शशांक उदरापुरकर की ये फिल्म सफर का बता रहे है। इसके अलावा सनी देओल खुद एक साक्षात्कर के दौरान बोल चुके है कि वो ड्रिंक नहीं करते है। एक यूजर ने लिखा, ”लगता है पाजी ने पूरा बोतल पे बोतल घटक लिया है।”
लगता है पाजी ने पूरा बोतल पे बोतल घटक लिया है
— Mohd Amir (@Mohd_amir4) December 6, 2023
एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म की शूटिंग है भाइया
Film ka shoot hai bhaiya
— ɱ 🧢 (@immune_soul) December 6, 2023
Pakistan jaana hoga
— ❤️du Lalit (@MrRv3010) December 6, 2023
Shooting ka seen hai c….bina kuch soche samjhe chck kiye bina bas shuru ho jate ho…🤣
— Vicky (@Vikas231184) December 6, 2023
— mohammed nisar ahmed (@nisar5170) December 6, 2023