newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Veena Kapoor: एक्ट्रेस वीणा कपूर ने अपनी मौत का बताया सच, एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं जिंदा हूं’

Veena Kapoor: अब जैसे की आप इस खबर को ही ले लीजिए जिसमें एक्ट्रेस वीणा कपूर जिनकी कुछ दिन पहले हत्या की खबर काफी चर्चा का विषय थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इनकी हत्या इनके बेटे ने ही कर दी थी, जिसके बाद इन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की लाइन लग गई लेकिन इस खबर से अब खुद वीणा कपूर ने पर्दा उठाया है कि उनकी हत्या की खबर महज एक अफवाह थी।

नई दिल्ली। आज कल सोशल मीडिया का बोल बाला है, आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता हैं अब किस दिन क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। कहते हैं हर सिक्के के दो पहलू होते हैं अगर सोशल मीडिया से लोगों को फायदा पहुंचता हैं तो किसी को नुकसान भी पहुंचता हैं। कई लोग इसे अपने अच्छे के लिए इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ इसका दुरुपयोग भी करते हैं। अब जैसे की आप इस खबर को ही ले लीजिए जिसमें एक्ट्रेस वीणा कपूर जिनकी कुछ दिन पहले हत्या की खबर काफी चर्चा का विषय थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इनकी हत्या इनके बेटे ने ही कर दी थी, जिसके बाद इन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की लाइन लग गई लेकिन इस खबर से अब खुद वीणा कपूर ने पर्दा उठाया है कि उनकी हत्या की खबर महज एक अफवाह थी।

एक्ट्रेस वीणा कपूर ने बताया सच

दरअसल, हाल में एक खबर ने तूल पकड़ा था कि एक्ट्रेस वीणा कपूर को उनके 43वर्षीय बेटे ने मारकर उनकी बॉडी को नदी में फेंक दिया था। लेकिन इस बात की पुष्टि खुद वीणा कपूर ने किया हैं जिन्होंने इस बात पर दुख जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई हैं उन्होंने यह शिकायत बुधवार को मुम्बई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में की। अब बात उठती हैं कि यह खबर फैली कैसे तो बात ऐसी हैं कि मुम्बई में एक लड़के ने अपनी मां की हत्या कर उनकी बॉडी को नदी में ठिकाने में लगा दी उस मृतक महिला का नाम वीणा कपूर था नाम एक जैसा होने के कारण सब को लगा कि यह वीणा कपूर कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस वीणा कपूर हैं। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई।

अभिषेक ने भी जताया दुख

वहीं सोशल मीडिया में सभी लोग वीणा कपूर को श्रद्धाजंलि देने लगे। साथ ही एक्ट्रेस वीणा कपूर के बेटे को सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने ताने भी मारे। हालांकि, अब बात साफ हो गई हैं। एक्ट्रेस ने कुछ अज्ञात लोगों पर शिकायत भी दर्ज करवाई हैं। साथ ही अपनी मौत की खबर सुन कर एक्ट्रेस वीणा कपूर काफी दुखी हुई हैं उन्होंने कहा इस खबर के बाद उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया हैं। साथ ही उनके बेटे अभिषेक के मुताबिक उन्हें कई मैसेज और कॉल भी आए कि उन्होंने अपनी मां को मार दिया हैं, इस कारण अभिषेक बिमार भी पड़ गए थे।