newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 25 August 2022: 1 साल बाद अभिमन्यु से मिलेगी अक्षरा तो अर्जुन करेगा ऋषभ के साथ डील

TV Serials Update 25 August 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शो में 1 साल का लीप आ चुका है और अक्षरा मॉरिशियस पहुंच चुकी है। जहां वो माया की आवाज बनकर अपनी जिंदगी काट रही है लेकिन हर पल अभिमन्यु को याद करती हैं

नई दिल्ली।टीवी के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि बीते एपिसोड में आपने देखा कि डॉ कुणाल अक्षरा से कहता है कि अगर आपको अपने पति की सर्जरी करवानी है तो आपको अपनी आवाज, अपनी जिंदगी मेरी बहन के नाम करनी होगी। आवाज उसकी होगी लेकिन चेहरा आपका। अक्षरा ये सुनकर घबरा जाती है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन को पता चल जाता है कि कोई उसके ऑफिस पर चालाकी से घुसा है। वो सिक्योरिटी की मदद से उसे पकड़ने की कोशिश करता है।

शो में आएगा एक साल का लीप

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शो में 1 साल का लीप आ चुका है और अक्षरा मॉरिशियस पहुंच चुकी है। जहां वो माया की आवाज बनकर अपनी जिंदगी काट रही है लेकिन हर पल अभिमन्यु को याद करती हैं। वहीं अभिमन्यु को लगता है कि अक्षरा ने उसे धोखा दिया है। उसको लगता है कि कायरव के लिए अक्षरा ने उसे छोड़ दिया। वहीं माया का शो जयपुर में होने वाला है..। जहां अभिमन्यु बॉक्सिंग करता है। अब देखना होगा कि क्या वहां अक्षरा और अभिमन्यु एक साल बाद मिल पाएंगे या नहीं।

अर्जुन करेगा ऋषभ के साथ डील

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन पृथ्वी को कमरे में ढूंढ लेता है और उसे कहता है कि उसे सब कुछ पता है कि उनसे ही ऋषभ को मारने की धमकी दी थी। वो कहता है कि हम दोनों ही ऋषभ के दुश्मन है और ऐसे में हम दोनों को हाथ मिला लेना चाहिए। अर्जुन पृथ्वी की पिटाई लगा देता है। वहीं ऋषभ खुद सामने से एक प्रोजेक्ट के लिए अर्जुन को हाथ मिलाने का ऑफर देता है और अर्जुन हां भी कर देता है। अर्जुन कहता है कि डील के बहाने वो ऋषभ के पास रहेगा और अपना बदला पूरा कर पाएगा।