newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2023: बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी हैं ‘महादेव’ के फैन, इन एक्टर्स ने बनवा रखा है भगवान शिव का टैटू

Sawan 2023: विश्व भर में करोड़ो लोगों के बीच भगवान शिव के प्रति आस्था देखने को मिलती है। ऐसे में भला हमारे बॉलीवुड के सेलीब्रिटी कैसे पीछे रह सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी देवों के देव महादेव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

नई दिल्ली। आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में शिव भक्त सोमवार का व्रत रखने के साथ-साथ महादेव की पूजा-अर्चना और यज्ञ-अनुष्ठान तक करते हैं। महादेव के मंदिरों में उनके भक्तों के लिए खास श्रावणी मेले का आयोजन भी किया जाता है। विश्व भर में करोड़ो लोगों के बीच भगवान शिव के प्रति आस्था देखने को मिलती है। ऐसे में भला हमारे बॉलीवुड के सेलीब्रिटी कैसे पीछे रह सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी देवों के देव महादेव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। तो चलिए आपको आज बताते हैं उन सितारों के बारे में जो महादेव में अपनी आस्था रखते हैं और उनके पक्के वाले भक्त हैं।

इस फेहरिश्त में सबसे पहला नाम आता है संजय दत्त का। संजय दत्त महादेव के भक्त हैं। इन्होने अपने बॉडी पर महादेव का टैटू भी बनवा रखा है। संजय अक्सर भगवान शिव की भक्ति करते नजर आते हैं।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल भी शिव भक्त हैं। ईशा ने भी अपने कंधे पर भोलेनाथ का टैटू बनवा रखा है।

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की भी महादेव में गहरी आस्था है। रोहित अक्सर शिवजी की पूजा करते नजर आते हैं।

टीवी और फिल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार रोनित रॉय भी महादेव के भक्त हैं। रोनित ने भी भगवान शिव का टैटू बनवा रखा है।

बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन भी महादेव के फैन हैं। महादेव के प्रति अजय की दीवानगी का ये आलम है कि उन्होंने अपने सीने पर महादेव का टैटू बनवा रखा है।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर भी महादेव के भक्त हैं और अक्सर शिव की पूजा करते नजर आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान का महादेव के प्रति प्रेम तो खैर किसी से नहीं छुपा है। सारा अक्सर महादेव की नगरी में चक्कर लगाने निकल पड़ती हैं। फिर चाहे बनारस हो या सोमनाथ, उज्जैन हो या केदारनाथ सारा महादेव के दर्शन को पहुंच ही जाती हैं।