newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Krk On Parineeti Chopra: अक्षय कुमार के बाद केआरके ने परिणीति चोपड़ा का उड़ाया मजाक, परिणीति की 5 लगातार फ्लॉप फिल्म का किया जिक्र

Krk On Parineeti Chopra: अक्षय कुमार के बाद केआरके ने परिणीति चोपड़ा का उड़ाया मजाक, परिणीति की 5 लगातार फ्लॉप फिल्म का किया जिक्र केआरके ने परिणीति चोपड़ा के लिए क्या कुछ कहा है यहां हम उसी पर बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। केआरके (KRK) जो लगातार बॉलीवुड (Bollywood) पर हमलावर रहते हैं। जो हमेशा अपने तीखे शब्दों से बॉलीवुड की आलोचना करते रहते हैं। इसके अलावा कौन सी फिल्म हिट होगी और कौन सी फ्लॉप ये अनुमान भी लगाते हैं। जिनमें कुछ अनुमान सही निकलते हैं तो कुछ गलत होते हैं। लगातार सुर्ख़ियों में बने रहने वाले केआरके अब बॉलीवुड फीमेल एक्टर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chpra) पर भी तीखी टिप्पणी कर रहे हैं। आपको बता दें इससे पहले वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रामसेतु (Ramsetu) और अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) पर भी टिप्पणी कर चुके हैं और उनके हिसाब से दोनों ही फिल्म का बिजनेस काफी न्यूनतम रहने वाला है। ऐसे में केआरके ने परिणीति चोपड़ा के लिए क्या कुछ कहा है यहां हम उसी पर बात करने वाले हैं।

केआरके ने इससे पहले परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) की भी आलोचना की थी। केआरके ने भूषण कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भूषण कुमार ने हर शुक्रवार को फिल्म लाने का रिकॉर्ड सेट कर लिया है। जिसमें फिल्म रिलीज़ के दिन ही उनकी फिल्म के कई शो बॉक्स ऑफिस पर कैंसिल कर दिए गए हैं और ज्यादातर शो में कुछ ही दर्शक फिल्म देखने वाले दिखे हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि परिणीति की फिल्म पहले दिन में सिर्फ 10 लाख का ही बिजनेस कर पाई है। व्यंग्य करते हुए केआरके ने कहा था की परिणीति की फिल्म कोड नेम तिरंगा ने जो कमाई की है उससे सिर्फ परिणीति के मेकअप का खर्चा ही निकल सकता है।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा पर टिप्पणी करते हुए केआरके ने कहा है की उंचाई फिल्म में इतने बड़े लीजेंड एक्टर होने के बाद परिणीति चोपड़ा उस फिल्म में क्यों काम कर रही हैं। लोगों को एवरेस्ट दिखा रही हैं। ये फिल्म परिणीति का करियर खत्म कर सकती हैं। उनकी पांच डिसास्टर फिल्म हैं द गर्ल ऑन ट्रेन (The Girl On The Train), तिरंगा (Tiranga), साइना (SAINA), संदीप एंड पिंकी, जबरिया जोड़ी। इसके अलावा केआरके ने ये भी पूछा है कि क्या परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं। ऐसे में केआरके अब बॉलीवुड और तमाम एक्टर पर तीखी टिप्पणी करने के बाद परिणीति चोपड़ा की भी तीखी आलोचना कर रहे हैं। अब अगला नम्बर केआरके की लिस्ट में कौन है वक़्त आने पर पता चलेगा।