newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत की आत्महत्या के बाद मैथिली ठाकुर ने किया बॉलीवुड का बॉयकॉट, नहीं गाएंगी फिल्मी गाने

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया। जिसके बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड बॉयकॉट की भी बातें होने लगी। इसी बीच भारतीय गायिका मैथिली ठाकुर ने भी बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। 14 जून को उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

कई कलाकारों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी आवाज उठायी। इनमें कंगना रनौत,अभिनव कश्यप, रवीना टंडन, साहिल खान जैसे कई सितारें शामिल हैं। नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड बॉयकॉट की भी बातें होने लगी।

इसी बीच भारतीय गायिका मैथिली ठाकुर ने भी बड़ा ऐलान किया है। सिंगिंग शो राइजिंग स्टार की फाइनलिस्ट मैथिली ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐलान करते हुए कहा कि वो अब कोई भी बॉलीवुड सॉन्ग नहीं गाएंगी। वो सिर्फ फोक और रीजनल गाने गाएंगी। सुशांत की मौत के बाद मैथली और उनके भाई ने ये फैसला लिया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने काफी कुछ इशारों में कह दिया। आप भी सुनिए उन्होंने क्या कहा-