newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

त्रिशाकर मधु के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, दावा कर कहा- वीडियो में मैं नहीं 

Priyanka Pandit’s private video leaked: प्रियंका पंडित भोजपुरी फिल्म का एक बड़ा नाम है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में अपने अभिनय दिखाया है। वो कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर भी कर चुकी हैं।

नई दिल्ली। बीते दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी चारों और आलोचना भी हुई थी। तो वहीं अब भोजपुरी फिल्मों की एक और एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। प्रियंका का जैसे ही यह वीडियो लीक हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। हालांकि कहा जा रहा है कि प्रियंका पंडित का यह वीडियो काफी पुराना है। प्रियंका पंडित के इस वीडियो के सामने आने के बाद से इंडस्ट्री और इंटरनेट पर तहलका मच गया है। एक अखबार में छपी रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका पंडित का यह वीडियो काफी पुराना है। जिसे त्रिशाकर मधु के प्राइवेट वीडियो के लीक हो ने के बाद फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। प्रियंका के इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है। यूट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर लोग इसे सर्च और शेयर भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka pandit ? (@priyanka_pandit_)


बता दें, इस पूरे मामले पर प्रियंका पंडित ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए यह कहा है कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उनका नाम खराब किया जा रहा है। पंडित ने साफ-साफ कहा की वीडियो को शेयर कर कोई उनसे पर्सनल दुश्मनी निकाल रहा है। इस दौरान प्रियंका ने यह भी दावा किया कि वीडियो उनका नहीं है। वीडियो में दिख रही कोई लड़की उनकी शक्ल से मिलती जुलती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka pandit ? (@priyanka_pandit_)

बताया जा रहा है इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रियंका द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बारे में पता लगा रही है कि वीडियो लीक कहां से किया गया है और वीडियो कि सच्चाई क्या है। हालांकि अब तक इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है कि पुलिस में प्रियंका की तरफ से शिकायत दर्झ कराई गई है। दोनों की ओर से इसे लेकर अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka pandit ? (@priyanka_pandit_)


प्रियंका पंडित भोजपुरी फिल्म का एक बड़ा नाम है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में अपने अभिनय दिखाया है। वो कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर भी कर चुकी हैं। उन्होंने पवन पुत्र, इच्छाधारी, आवारा बलम, करम युग , तोड़ दे दुश्मन की नली, राम और अली जैसी कई फिल्मों में काम किया है