newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 8 August 2022: डॉ. कुणाल के देख रो पड़ेगी अक्षरा तो प्रीता को रुलाकर खुश होगा अर्जुन

TV Serials Update 8 August 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि घर में अनिशा और कायरव की सगाई की तैयारियां हो रही हैं। इसी बीच अनिशा किसी अनजान शख्स से बात करती हैं और घर से बाहर किसी से मिलने भी जाती है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि मिमी शादी की तारीख निकालने से पहले एक शर्त रखती है। मिमी कहती है कि शादी के बाद अनिशा मुंबई नहीं जाएगी। उसे जो भी काम करना है वो यहीं रहकर करेगी। वहीं अनिशा कुछ छिपा रही है वो किसी शख्स से छिप-छिपकर मिलती है। वहीं कुंडली भाग्य में  प्रीता और अर्जुन भी डांस करते हैं। अर्जुन के साथ डांस करते वक्त प्रीता को करण की याद आती है और वो इमोशनल हो जाती है।

अक्षरा को है अनिशा पर शक

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि घर में अनिशा और कायरव की सगाई की तैयारियां हो रही हैं। इसी बीच अनिशा किसी अनजान शख्स से बात करती हैं और घर से बाहर किसी से मिलने भी जाती है। अक्षरा अनिशा को किसी अनजान शख्स के साथ देखती हैं। अनिशा कहती है कि भाभी आप मेरा पीछा कर रहे थे। आपको लगता है कि मैं कहीं दोबारा न भाग जाऊं। अनिशा अभि से भी कहती है कि भाभी उसपर शक कर रही है। वहीं फंक्शन में कुणाल खेड़ा की एंट्री होती है जिसको देखकर सभी लोग खुश हो जाते हैं। कायरव और अनिशा की सगाई होती है और इसी बीच कुणाल निकल जाता है।

प्रीता को रुलाकर खुश होगा अर्जुन

वही कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन के साथ डांस करके रोने लगती हैं और पृथ्वी से टकरा जाती है जो लूथरा हाउस में घुस चुका हैं। प्रीता सृष्टि के सामने फूट-फूटकर रोती है और कहती है कि उसे करण की बहुत याद आ रही हैं। वो अर्जुन में करण का अहसास होने की बात बताती हैं। सृष्टि भी कहती है कि अर्जुन उसे करण जीजू की याद दिलाता है। ये सारी बाते अर्जुन सुन रहा होता है। अर्जुन अंजलि से कहता है कि प्रीता को रोता देखकर उसे बहुत अच्छा लगा। वहीं प्रीता ऋषभ के साथ पार्टी में रोमांटिक डांस करती है और गुंडे किचन पृथ्वी के साथ प्लानिंग कर रहे होते हैं।