newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir Kapoor: डैड टू बी रणबीर कपूर को जब पैपराजी ने दी बधाई तो उनके रिप्लाई सुन फैंस हुए हैरान, जानिए क्या बोले एक्टर

Ranbir Kapoor: कल यानी बुधवार को जब पैपराजी ने ‘डैड-टू-बी’ एक्टर को जल्द पिता बनने पर शुभकामनाएं दी तब उनका रिएक्शन काफी बढ़िया था, जो कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को हुई थी, दोनों की शादी के चर्चे काफी महिनों से चल रहे थे। वहीं अब शादी के दो महिने बाद ही अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर आलिया ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने प्रेगनेंसी का एनाउसमेंट किया था। हालांकि दोनों एक्टर इस समय अपने-अपने काम में बिजी है। इस कपल की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र भी अभी रिलीज होना बाकी है। दरअसल ब्रह्मास्त्र से पहले रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 22 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं। वहीं, कल यानी बुधवार को जब पैपराजी ने ‘डैड-टू-बी’ एक्टर को जल्द पिता बनने पर शुभकामनाएं दी तब उनका रिएक्शन काफी बढ़िया था, जो कि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वीडियो में हम देख सकते है कि रणबीर ने रणवीर सिंह को उनके 37वें जन्मदिन पर बधाई भी दी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने 27 जून को सोशल मीडिया परअपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद, करण जौहर प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा समेत कई एक्टर्स ने रणबीर और आलिया को बधाई दी।

रणबीर का वीडियो हुआ वायरल

पैपराजी के साथ ‘डैड-टू-बी’ रणबीर कपूर की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर उनके कई फैंस ने एक्टर के इस मजाकिया रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।जब फोटोग्राफर रणबीर कपूर की वैनिटी वैन के बाहर इकट्ठा हुए और उन्होंने एक्टर को जल्द पिता बनने पर शुभकामनाएं दी, जिस पर रणबीर ने जवाब दिया, ‘तू चाचा बन गया, तू मामा बन गया.’ इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह को भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि बुधवार 6 जुलाई को रणवीर सिंह ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था।

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

रणबीर कपूर की दो बड़ी फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं। वो जल्द ही ‘शमशेरा’ में एक डकैत की भूमिका में नजर आएंगे, जो कि फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी जिसमें वाणी कपूर और संजय दत्त भी रणबीर के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर,आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें पहली बार वो अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा मौनी रॉय ,अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम भूमिका में दिखेगें।