newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 30 April 2022: हल्दी की रस्म से पहले ही गायब होगी अक्षरा! महिमा करेगी नया तमाशा

YRKKH 30 April 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा से मिलने के लिए खिड़की से उसके कमरे में जाता है। लेकिन अक्षरा अपने कमरे से गायब होती है। कमरे में आरोही मिलती है जो बताती है कि अक्षरा नहीं मिल रही है। सभी लोग मिलकर अक्षरा को ढूंढने में लग जाते हैं

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा था कि अभिरा की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सभी लोग जयपुर रवाना हो चुके हैं। जहां अभिमन्यु और अक्षरा की शादी होनी है। हल्दी की रस्म की तैयारियां हो रही हैं। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि हल्दी की रस्म से पहले शो में बड़ा ट्विस्ट आता है। सभी लोग हल्दी की तैयारियों में जुटे हैं जबकि अक्षरा अपने ही कमरे से गायब है। सभी लोग अक्षरा को ढूंढने में लग जाते हैं।

गायब होगी अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा से मिलने के लिए खिड़की से उसके कमरे में जाता है। लेकिन अक्षरा अपने कमरे से गायब होती है। कमरे में आरोही मिलती है जो बताती है कि अक्षरा नहीं मिल रही है। सभी लोग मिलकर अक्षरा को ढूंढने में लग जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ बिरला और गोयनका परिवार हल्दी की रस्म के लिए मिलते हैं जहां महिमा आते ही तानों की बरसात कर देती है। महिमा का कहना है कि बिरला हमेशा रस्मों को लेकर दिखावा करते हैं और वैसे भी हमारे यहां हल्दी की रस्म अलग-अलग होती है। वहीं अक्षु किसी कमरे में फंसी है और मदद के लिए आवाज लगाती है लेकिन अभि उसकी आवाज नहीं सुन पाता।


अभि करेगा गुंडो की पिटाई

अभिमन्यु अक्षरा को बंद देखकर घबरा जाता है। वो लड़कों के कमरे में जाता है और पूछता है कि अक्षु कहां हैं। अभिमन्यु अक्षरा को ढूंढ लेती है और सुरक्षित कमरे से बाहर निकाल लेता है। अक्षु बहुत घबराई होती है। वो बताती है कि कैसे लड़कों से बचने के लिए वो कमरे में छिप गई थी और फिर अंदर लॉक हो गई। कायरव कहता है कि अब तुम दोनों को रस्म के लिए तैयार हो जाना चाहिए। पहले ही काफी देर हो चुकी है।