newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 23 August 2022: अभिमन्यु के लिए अपनी आवाज खो देगी अक्षरा! तो पृथ्वी जानेगा अर्जुन का सच

TV Serials Update 23 August 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा कायरव से मिलने जाती है जहां उसके पीछे-पीछे अभिमन्यु भी पहुंच जाता है। अभि को देखकर कायरव छिप जाता है और सोचता है कि अक्षरा को अकेले आने के लिए कहा था लेकिन वो फिर भी अभि को लेकर आई।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि कायरव अक्षरा को फोन करता है और उससे मिलने के लिए कहता है। अक्षरा किसी को भी बिना बताए कायरव से मिलने जाने वाली है लेकिन उसको बड़ा झटका लगने वाला है। वहीं कुंडली भाग्य में पृथ्वी अर्जुन को गुंडों के साथ डील करते हुए देख लेता है। पृथ्वी हैरान होता है कि आखिर अर्जुन कौन सा राज छिपा रहा हैं।

अभि की होगी सर्जरी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा कायरव से मिलने जाती है जहां उसके पीछे-पीछे अभिमन्यु भी पहुंच जाता है। अभि को देखकर कायरव छिप जाता है और सोचता है कि अक्षरा को अकेले आने के लिए कहा था लेकिन वो फिर भी अभि को लेकर आई। अभि को देखकर अक्षरा हैरान हो जाती हैं और उसे समझाने की कोशिश करती हैं।। अभि कहता है कि वो सब कुछ भूलकर कायरव से बात करने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु ऑपरेशन के लिए तैयार होता है और सभी परिवार वालों से मिलकर ओटी जाता है। तभी डॉ कुणाल अक्षरा के सामने शर्त रखता है कि उसे अभि के हाथ के बदले अपनी आवाज देनी होगी।

पृथ्वी जानेगा अर्जुन का सच

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन गुंडो से डील करता है कि अगर वो उसका नाम नहीं लेंगे तो वो उनकी बेल करवा देगा। गुंडे अर्जुन की बात मान जाते हैं।राजा पूछता है कि बदले में उन्हें क्या करना है। करण उन्हें दोबारा न मिलने के लिए कहता है। राजा बताता है कि वे ऋषभ और प्रीता को मारने के लिए घर में घुसे हैं, वे भी अर्जुन को बेनकाब करना चाहते थे। वहीं पृथ्वी खुलासा करता है कि अर्जुन को सब कुछ पता है और इस साजिश के पीछे वहीं है।