newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वर्ली पुलिस थाने में अक्षय कुमार के खिलाफ भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज

‘पैडमैन’ के अभिनेता पर मराठा भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। विज्ञापन में अभिनेता युद्ध में दुश्मनों को हराने के बाद अपने राज्य में वापस आते हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार अपनी हालिया वाशिंग पाउडर के विज्ञापन में मराठा योद्धा का किरदार निभाकर कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। ‘पैडमैन’ के अभिनेता पर मराठा भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। विज्ञापन में अभिनेता युद्ध में दुश्मनों को हराने के बाद अपने राज्य में वापस आते हैं। तभी उनकी सेना के एक जवान को उसकी पत्नी गंदे कपड़े की वजह से ताना मारती है।

nirma ad Akshay Kumar
तब अभिनेता कहते हैं कि अगर उनकी सेना युद्ध जीत सकती है तो कपड़े भी धो सकती है। इसके बाद अभिनेता कपड़े धोते हुए डांस करते नजर आते हैं। हालांकि यह विज्ञापन कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।

Askhay Kumar Nirma Ad
टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ली पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ मराठी संस्कृति और उनकी भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। अक्षय ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।