newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंधेरे कमरे में Alia Bhatt ने बिखेरी खूबसूरती की रौशनी, दिलक्श अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

Alia Bhatt: इस दिनों आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के इसी साल शादी के बंधन में बंधने की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि दोनों की ओर से इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया के पास फिलहाल कई प्रोजेक्टस हैं।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया, रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनका अंदाज देखने को मिल रहा है। अंधेरे कमरे में ली गई आलिया की ये तस्वीरें फैंस पर कहर ढा रही है। तस्वीरों में आलिया का अलग अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान है।

ALIA
आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है आलिया के पास एक ग्लोइंग पाइनएप्पल बना हुआ है। जिसकी रोशनी से आलिया का लुक और भी खिलकर सामने आ रहा है।

ALIA

आलिया भट्ट के इस बदले अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। इससे पहले भी आलिया ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो खूब वायरल भी हुआ था।

ALIA
बता दें, इस दिनों आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के इसी साल शादी के बंधन में बंधने की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि दोनों की ओर से इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया के पास फिलहाल कई प्रोजेक्टस हैं। ब्रह्मास्त्र के साथ ही आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी।