newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#HappyBirthdayKarthi: 43 साल के हुए कार्ती शिवकुमार, फैंस ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

#HappyBirthdayKarthi: साउथ एक्टर कार्ती शिवकुमार (Karthi Shivkumar) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन साल 1977 में उनका जन्म हुआ था। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

नई दिल्ली। साउथ एक्टर कार्ती शिवकुमार (Karthi Shivkumar) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन साल 1977 में उनका जन्म हुआ था। चेन्नई में जन्में कार्ती की काफी फैन फोलोइंग है। वो एक्टर होन के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनिया भर से बधाई मिल रही है।

karthi

पहली फिल्म से हुए हिट

कार्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी। उनकी पहली तमिल फिल्म पृथिवीरन थी। पहली ही फिल्म उनकी सुपरहिट साबित हुई और वो फैंस को दिलों को छूने में कामयाब हो गए।

karthi

न्यूयॉर्क से की इंजीनियरिंग

कम ही लोग जानते होंगे कि कार्ती फिल्मों में आने से पहले वो एक इंजीनियर थे। उन्हें अमेरिका से अपनी हायर स्टडी के लिए स्कोलरशिप मिली थी, जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के बिंघमटन यूनिवर्सटी में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने Master of Science in Industrial Engineering की डिग्री ली।

फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाई

कार्ती के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही वो #HappyBirthdayKarthi से ट्रेंड कर रहे हैं।