newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anil Kapoor: मुंह में ऑक्सीजन मास्क लगाए ट्रेडमिल पर भागते दिखे अनिल कपूर, वीडियो देख यूजर ने पूछा-आप बूढ़े नहीं होते क्या..

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने एक पोस्ट साझा की हैं जिसमें वह ट्रेडमिल पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने ऑक्सीजन मास्क भी लगा रखा हैं। अनिल ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना हैं, जिसमें वह बेहद कूल लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में #फाइटर मोड ऑन!! लिखा। अनिल कपूर की इस फोटो पर फैंस कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर को कौन नहीं जानता हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अनिल कपूर पिता के साथ-साथ अब नाना भी बन चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस देख कोई ये नहीं मान सकता हैं कि अनिल कपूर 66 साल के हैं। पिछले तीन दशकों में एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभी हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की हैं जो कि काफी वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वह-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर ने फोटो की साझा

दरअसल, अनिल कपूर ने एक पोस्ट साझा की हैं जिसमें वह ट्रेडमिल पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने ऑक्सीजन मास्क भी लगा रखा हैं। अनिल ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना हैं, जिसमें वह बेहद कूल लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में #फाइटर मोड ऑन!! लिखा। अनिल कपूर की इस फोटो पर फैंस कमेंट की बरसात कर रहे हैं। अनिल कपूर की फिटनेस को देख हर कोई उनसे इंप्रैस हैं।

यूजर्स ने किया कमेंट

अनिल कपूर की इस फोटो पर यूजर्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। अनिल की इस फोटो पर कार्तिक आर्यन ने कमेंट करते हुए आग की इमोजी पोस्ट की। वहीं बिपाशा बसु ने भी कमेंट करते हुए woah लिखा। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वीडियो में एक शक्स 45 साल से बिना थके मेहनत करता हुआ… और कमेंट सेक्शन में सिर्फ 45 दिन से बाप पैसे से फोन लेकर इंस्टा पे फालतू कमेंट करते हुए आज के नौजवान! 2 भारत का अंतर। वहीं एक यूजर ने लिखा बड़े लोग ऑक्सीजन लगा के दौड़ते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा ऑलवेज एवरग्रीन। तो एक यूजर ने अनिल से सवाल पूछते हुए लिखा कि सर आप बूढ़े नहीं होते क्या..