newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: तंजानिया के भाई-बहन का एक और वीडियो वायरल, अब नोरा के सॉन्ग ‘कुसु-कुसु’ पर किया शानदार डांस, सिंगर ने भी किया रिएक्ट

Video: तंजानिया के भाई-बहन के इस वायरल वीडियो में दोनों नोरा के गाने ‘Kusu Kusu’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘सत्यमेव जयते-2’ के इस गाने पर उनका ये डांस दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही काफी खूबसूरत डांसर हैं। उनके सभी गाने सुपरहिट होते हैं। सभी उनके गानों पर उनके स्टेप्स फॉलो करते हैं। हाल ही में उनका गाना ‘Kusu Kusu’ रिलीज हुआ, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तंजानिया के भाई-बहन ने इस गाने पर शानदार डांस किया है। उनका ये वीडियो भी देखते ही देखते वायरल हो गया।

तंजानिया के भाई-बहन के इस वायरल वीडियो में दोनों नोरा के गाने ‘Kusu Kusu’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘सत्यमेव जयते-2’ के इस गाने पर उनका ये डांस दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

ये वीडियो किली-पॉल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों भाई-बहन इस गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और मजेदार मूव्स कर रहे हैं। ये शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

बता दें कि सोशल मीडिया पर तंजानिया के भाई-बहन की ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। ये जोड़ी अकसर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिलता है।

इस गाने की सिंगर जहरा एस खान ने भी तंजानिया के भाई-बहन इस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- ‘ओएमजी, आप लोगों को मेरे गाने पर डांस करते हुए देखकर अच्छा लगा आप दोनों कमाल के हैं।’