newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupam Kher ने दिया Kirron Kher का हेल्थ अपड़ेट, कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने रविवार को अपनी वाइफ और एक्ट्रेस किरण खेर (Krirron Kher) का हेल्थ अपड़ेट दिया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने रविवार को अपनी वाइफ और एक्ट्रेस किरण खेर (Krirron Kher) का हेल्थ अपड़ेट दिया है। आपको बता दें कि किरण खेर काफी समय से ब्लड कैंसर (Kirron Kher Blood Cancer) से जूझ रही हैं।

anupam kher

अनुपम खेर ने बताया कि कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर के लिए यह जंग मुश्किल है, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि किरण खेर को मल्टिपल मायलोमा, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर हैं। उससे वो पिछले साल से जूझ रही हैं।

किरण खेर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। जहां वह कीमोथैरेपी सेशन ले रही हैं। पत्नी के स्वास्थ्य पर अनुपम खेर ने कहा- ‘किरण का स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो रहा है। लेकिन, ये बहुत मुश्किल इलाज है। वह अक्सर कहती रहती हैं कि लॉकडाउन और कोरोना ने चीजों को बहुत मुश्किल बना दिया है। कैंसर का ट्रीटमेंट ले रहे मरीजों को हमेशा अपने मन को बहलाते रहना होता है। ताकि उनका स्ट्रेस दूर हो। लेकिन, वह ना तो दोस्तों से मिल सकती हैं और ना ही बाहर जा सकती हैं।’

सोशल मीडिया के जरिए अनुपम अक्सर अपनी पत्नी किरण के हेल्थ के बारे में उनके फैंस को बताते रहते हैं। फैंस भी किरण की हेल्थ के लिए दुआ मांगते रहते हैं।