newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anurag Kashyap की हुई एंजियोप्लास्टी, बेटी आलिया ने दिखाई पहली झलक, वीडियो वायरल

हाल ही में मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। जिसके बाद अब उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।

नई दिल्ली। हाल ही में मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। जिसके बाद अब उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। सर्जरी के बाद उनकी पहली झलक सामने आई है। उनकी बेटी आलिया कश्यप ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें डायरेक्टर नजर आ रहे हैं।

आलिया ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें अनुराग कश्यप काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लूक कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। गले पर ब्लैक मास्क लटका हुआ है।

anurag

कैमरे की तरफ देखकर वो कहते हैं- “I am so blind” और इसके बाद कुछ लड़कियों के हंसने की आवाज आती है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अनुराग कश्यप के सीने में हल्के दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई। जांच में पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी थी। उनके प्रवक्ता ने भी उनकी सर्जरी की पुष्टि की थी।