newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Marjaneya Song Out: रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला का सॉन्ग ‘मरजानया’ हुआ आउट, रिलीज होते ही छाया नेहा कक्कड़ का गाना

Marjaneya Song Out: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का नया गाना ‘मरजानया’ (Marjaneya) गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

मुंबई। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का नया गाना ‘मरजानया’ (Marjaneya) गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि रुबीना-अभिनव की ये पहली म्यूजिक वीडियो है। जो रिलीज होते ही छा गया। ये गाना नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने गाया है। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने एक साथ पहली बार काम किया है।

Marjanaaya2

नेहा कक्कड़ का ये गाना गुरुवार यानी आज रिलीज किया गया है। कुछ ही घंटो में इस गाने को 3 लाख 79 हजार से ज्यादा व्यूज यूट्यूब पर मिलेंगे। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में रुबीना अपने पति अभ‍िनव से नखरीले अंदाज में श‍िकायत कर रही हैं। इस गाना रोमांटिक सॉन्ग में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। रुबीना-अभ‍िनव की जोड़ी ने इसमें चार-चांद लगा दिए हैं।

rubina abhinav marjaneya

इस गाने में रुबीना और अभ‍िनव के बीच प्यार वाली तकरार नजर आ रही है। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है साथ ही रुबीना का नखरीला अंदाज नजर आ रहा है। इस गाने को नेहा कक्‍कड़ ने गाया है। जिससे पता चलता है कि ये गाना भी उनके हर गाने की तरह सुपरहिट होने वाला है। इस गाने को संगीत रजत नागपाल ने दिया है। वहीं, इसके बोल बब्‍बु ने लिखे हैं।

rubina

बता दें कि रुबीना और अभिनव की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद है। दोनों की फैन फॉलोइंग बिग बॉस 14 के बाद से दोगुनी हो गई है। गौरतल है कि रुबीना टीवी का बड़ा नाम है और अभिनव को भी शो से बड़ी पहचान मिली है। ऐसे में शो से बाहर आने के बाद दोनों के पास काफी काम है साथ ही इस कपल को लोग साथ में भी देखना चाहते हैं।