नई दिल्ली। सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन 17 के आठ हफ्ते बीत चुके हैं। शो का हर सदस्य अब खुलकर सामने आ चुका है। हर दिन बिग बॉस के मोहल्ले में नए-नए ड्रामें देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शो का बीता हफ्ता बेहद हंगामों भरा रहा, जिसके बाद वीकेंड के वार की बारी आई। ”शुक्रवार का वार” में शुरू हुआ होस्ट सलमान खान का गुस्सा अब ‘शनिवार के वार’ तक पहुंच गया। शनिवार के एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान घरवालों की खटिया खरी करते हुए नजर आए। सलमान ने अभिषेक कुमार की जमकर क्लास लगाई और घरवालों को भी एक-एक कर सच का आईने दिखाया है। वहीं कल के एपिसोड में जहां एक सदस्य का शो से पत्ता कटा तो वहीं एक वाइल्डकार्ड एंट्री भी हुई। अब नए सदस्य की एंट्री के बाद बिग बॉस का नया प्रोमो भी सामने आ गया है। तो आइए जानते हैं बिग बॉस के मोहल्ले में आज होने वाले हंगामों के बारे में…
Promo #BiggBoss17 #Aoora brings fun and masti in the house pic.twitter.com/pGffZMM5S9
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 10, 2023
बिग बॉस का नया ‘प्रोमो’
बिग बॉस के आज रात के एपिसोड का अब नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें घर के सबसे एंटरटेनिंग सदस्य समर्थ उर्फ़ चिंटू और घर में बतौर वाइल्डकार्ड दाखिल हुए K-पॉप सिंगर औरा को मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। इस प्रोमो को देखकर यही लग रहा है कि चिंटू और औरा की वाइब मैच हो गई है और दोनों घर में एंटरटेनमेंट का गेम खेलने वाले हैं। औरा और चिंटू एक साथ डांस करते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। चिंटू औरा के हिंदी टीचर की भूमिका निभाते दिख रहे हैं।
Promo #BiggBoss17 #Aoora aur @Chintu ki masti, #Arun aur #VickyJain Jain me jhagdha pic.twitter.com/SiDBO6QaIH
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 9, 2023
प्रोमो में औरा अभिषेक से भी बातें करते नजर आ रहे हैं, जहां औरा अभिषेक से कहते हैं कि उन्हें इंडियन लड़कियां पसंद हैं। जिसपर अभिषेक कहते हैं कि उन्हें कोरियन लड़कियां पसंद है। फिर अभिषेक औरा से कहते हैं कि वो उनके लिए इंडियन लड़की ढूंढेंगे और औरा उन्हें कोरियन लड़की से मिलवाये। इसपर औरा हामी भरते हैं और फिर दोनों हंसने लग जाते हैं।
Promo #BiggBoss17 #VickyJain and #ArunMashetty fight pic.twitter.com/AeyARGsdWq
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 10, 2023
विक्की और अरुण की लड़ाई
इतनी जल्दी गिरगिट भी अपना रंग नहीं बदलता जितनी जल्दी बिग बॉस के घर में रिश्ते बदल जाते हैं। जी हां, यहां हम अरुण और विक्की की बात कर रहे हैं। कल तक विक्की की गोद में बैठे अरुण आज के एपिसोड में विक्की भैया से भीड़ जाएंगे। दोनों एक-दूसरे पर जमकर पर्सनल अटैक करने वाले हैं। इनदोनों की इस लड़ाई में अंकिता भी छलांग लगा देंगी और विक्की की तरफ से अरुण से लड़ती नजर आएंगी। अब इस लड़ाई का क्या अंजाम होगा? ये तो आज रात के एपिसोड में ही पता चलेगा।