newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arjun Rampal: 50 की उम्र में चौथी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड ने दिया है दूसरे बच्चे को जन्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिता बन गए हैं। 50 की उम्र में पहुंच चुके एक्टर चौथी बार पिता बने हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन गुरुवार, 20 जुलाई को एक्टर के घर खुशियां आई है। खुद एक्टर ने पिता बनने …

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिता बन गए हैं। 50 की उम्र में पहुंच चुके एक्टर चौथी बार पिता बने हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन गुरुवार, 20 जुलाई को एक्टर के घर खुशियां आई है। खुद एक्टर ने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Arjun Rampal

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी खुशखबरी को शेयर किया है। एक्टर ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में hello world लिखा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, “हमारे परिवार में एक खूबसूरत बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ है। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। इस खुशी के लिए डॉक्टरों और नर्सों की टीम का शुक्रिया। हम बहुत खुश हैं। सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।”

Arjun Rampal

फैंस दे रहें बधाई

एक्टर की इस पोस्ट को देखने के बाद अब उनके फैंस में खुशी की लहर है। एक्टर को सोशल मीडिया यूजर्स बेटे के जन्म के लिए बधाई दे रहे हैं।

Arjun Rampal

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल ने अब तक अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी नहीं की है। अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से साल 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया था। मेहर जेसिया संग पहली शादी से एक्टर की दो बेटियां हैं जिनका नाम माहिका रामपाल और मायरा रामपाल है।