newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

B S Shaad Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर निर्माता-निर्देशक बी एस शाद का हुआ निधन!

B S Shaad Death: बी एस शाद के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बी एस शाद ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लिया था। इन्होंने इंडस्ट्री को एक बढ़कर एक फिल्में दी है। बी एस शाद के जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इंडस्ट्री ने फिर एक सितारा खो दिया।

नई दिल्ली।  बॉलीवुड इंडस्ट्री ने फिर से एक सितारा खो दिया। फिल्मों की दुनिया से एक और दुख की खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और निर्देशक बी एस शाद का कल यानी 2 मई को निधन हो गया। हरियाणा के सिरसा के पास स्थित अपने गांव में एक्टर ने आखिरी सांस ली। बूटा सिंह शाद जिन्हें उनके स्क्रीन नाम बीएस शाद से जाना जाता है एक भारतीय निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हैं। इन्होंने गिद्दा, मित्तर प्यारे नू, स्मगलर, इंसाफ की देवी और कोरा बदन के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म कुल्ली यार दी में अभिनय किया है। उन्होंने कई पंजाबी उपन्यास और कहानियां भी लिखी हैं।

बी एस शाद का निधन

बी एस शाद के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बी एस शाद ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लिया था। इन्होंने इंडस्ट्री को एक बढ़कर एक फिल्में दी है। बी एस शाद के जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इंडस्ट्री ने फिर एक सितारा खो दिया। बी एस शाद ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम किया है। अपनी अच्छे काम और मेहनत से इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

बी एस शाद की फिल्में

बी एस शाद ने पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी नाम कमाया है। बी एस शाद ने  ‘निशान’,  ‘हिम्मत’, ‘मेहनत’, ‘पहला पहला प्यार’, ‘इंसाफ की देवी’, ‘कसम वर्दी की’ जैसी कई फिल्मों को बनाया है इन सभी फिल्मों ने सिनेमाघरों में कमाल किया है। इन फिल्मों में बी एस शाद ने रेखा, राजेश खन्ना, जितेंद्र, जैसे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।