newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

72 Hoorain: ’72 हूरें’ फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को मिल रही धमकियां, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

72 Hoorain: ’72 हूरें’ में आतंकवाद की दुनिया की काली सच्चाई पर से पर्दा उठाया गया है। ये फिल्म विचारों को झकझोड़ कर रख देती है। ब्रेनवॉश, जिहाद, धर्म की आड़ में आतंक को बढ़ावा, ऐसी ही चीज़ों को दर्शाती इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे किसी पर आपका विश्वाश एक खौफनाक अभिशाप में बदल सकता है।

नई दिल्ली। फिल्म ’72 हूरें’ आज रिलीज की जा चुकी है। फिल्म अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को संजय पूरन सिंह चौहान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ’72 हूरें’ में आतंकवाद की दुनिया की काली सच्चाई पर से पर्दा उठाया गया है। ये फिल्म विचारों को झकझोड़ कर रख देती है। ब्रेनवॉश, जिहाद, धर्म की आड़ में आतंक को बढ़ावा, ऐसी ही चीज़ों को दर्शाती इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे किसी पर आपका विश्वाश एक खौफनाक अभिशाप में बदल सकता है। अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर जो आ रही है वो ये है कि इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां मिल रही हैं।

अशोक पंडित ने बताया कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया के माधयम से तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। जो समूह इंडिया में आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं उनकी तरफ से उन्हें लगातार धमिकयां मिल रही है। इसके बाद अशोक ने बताया कि उन्होंने इस बाबत महाराष्ट्र सरकार को सूचित किया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अशोक पंडित की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन घर और ऑफिस के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस से सिक्योरिटी मिलने के बाद अशोक पंडित ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उनके लिए सबसे पहले देश आता है। देशहित में उनका ये बहुत छोटा सा योगदान है। वो आगे भी ऐसी फ़िल्में बनाते रहेंगे।