newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल पर आसिम रियाज ने ट्वीट कर कहा कुछ ऐसा तो भड़क उठे फैंस, ऐसे की बोलती बंद

Shehnaaz Gill: अब इसी बीच शहनाज को एक पार्टी के दौरान हंसते हुए देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए डांस करती हुई भी दिखी। उनके चेहरे पर इस मुस्कुराहट को देखकर जहां उनके फैंस खुश हुए, तो वहीं आसिम नाराज हो गए।

नई दिल्ली। जब हमें कोई अपना छोड़कर चला जाता है, तो हम मुस्कुराना ही छोड़ देते हैं। कुछ ऐसा ही बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ भी हुआ, जब सिद्धात शुक्ला उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए इस कायनात से छोड़कर चले गए। अपनी खिलखिलाती मुस्कुराहटों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज गिल की जिंदगी में उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था, जब सिद्धात का निधन हुआ था। सिद्धात के जाने के बाद शहनाज के चेहरे की हंसी तो जैसे उनसे रूठ ही गई थी। कल तक हमेशा अपनी प्यारी-सी मुस्कान को लेकर चर्चा में रहने वालीं शहनाज ने मुस्कुराना ही छोड़ दिया था। आखिर हो भी क्यों न…सिद्धात उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा थे। शहनाज ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी जिंदगी में ऐसा भी आएगा, जब सिद्धात उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले जाएंगे। खैर, सिद्धात के जाने के बाद अब शहनाज इस गम से उबरने की कोशिश कर रहीं हैं। उनके चेहरे पर वो मुस्कुराहट लौट रही है, जिसे देखने के लिए उनके फैंस बेकरार थे। वो कई बार हंसती हुई भी देखी गई है।

Shehnaaz Gill

अब इसी बीच शहनाज को एक पार्टी के दौरान हंसते हुए देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए डांस करती हुई भी दिखी। उनके चेहरे पर इस मुस्कुराहट को देखकर जहां उनके फैंस खुश हुए, तो वहीं आसिम नाराज हो गए। उन्होंने अपनी नाराजगी  बयां करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि सच में लोग अपने चाहने वाले के छोड़कर चले जाने के बाद इतनी जल्दी उबर जाते हैं…क्या बात…!

बता दें कि आसिम ने यह ट्वीट उस वीडियो पर किया जिसमें शहनाज डांस करती हुई नजर आ रही है। वहीं, आसिम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं ट्विटर पर #ShameonAsimRiaz और #ShehnaazKiMarzi ट्रेंड करने लगा। आइए, आपको आगे दिखाते हैं कि लोगों ने अपनी नारजागी बयां करते हुए कहा, क्या कुछ कहा?