newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Bhatt Birthday : करण जौहर के घर आलिया ने थ्रो की ग्रैंड पार्टी, दीपिका-रणवीर समेत पहुंचे ये सितारें

Alia Bhatt Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 28 साल की हो गई हैं। बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी थ्रो की जिसमें कई सितारें शामिल हुए। हालांकि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इस जश्न में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 28 साल की हो गई हैं। बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी थ्रो की जिसमें कई सितारें शामिल हुए। हालांकि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इस जश्न में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद आलिया ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिसके बाद उन्होंने जन्मदिन से एक दिन पहले शानदार पार्टी का आयोजन किया। ये पार्टी उनके क्लोज दोस्त करण जौहर के घर पर हुई।

alia bhatt2

आलिया ने अपने बर्थडे की पार्टी करण जौहर के घर पर दी। जिसमें जाते हुए कई सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें सभी करण जौहर के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बर्थडे गर्ल ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

उनकी पार्टी में रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं। बता दें कि आलिया और दीपिका काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक साथ करण के शो में भी नजर आ चुकी हैं। इस दौरान की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

पार्टी में दीपिका के पति और आलिया के करीबी दोस्त रणवीर सिंह भी शामिल हुए। बता दें कि दीपिका और रणवीर अलग-अलग कारों से पहुंचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने पार्टी में एंट्री अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ की।

इनके अलावा पार्टी में निर्देशक और आलिया के दोस्त अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)