newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर दोबारा करने वाली हैं शादी, ग्रैंड इवेंट की तैयारियां शुरू

Swara Bhasker: हम सब जानते हैं स्वरा भास्कर ने बीती 16 फरवरी को फहद अहमद के साथ शादी की घोषणा की थी वहीं अब वो शादी को दोबारा से अंजाम देने वाली हैं। आखिर क्या है पूरी खबर ? स्वरा भास्कर की फिर से शादी को लेकर क्या खबरें हैं यहां हम उसी बारे में आपको बताएंगे।

नई दिल्ली। हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने सुहागरात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सुहागरात की फोटो शेयर करने के बाद स्वारा ने उसको डिलीट कर दिया। लेकिन फिर भी स्वरा की सुहागरात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्वरा भास्कर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और स्वरा एक बार फिर से धूमधड़ाके के साथ शादी करने वाली हैं। हम सब जानते हैं स्वरा भास्कर ने बीती 16 फरवरी को फहद अहमद के साथ शादी की घोषणा की थी वहीं अब वो शादी को दोबारा से अंजाम देने वाली हैं। आखिर क्या है पूरी खबर ? स्वरा भास्कर की फिर से शादी को लेकर क्या खबरें हैं यहां हम उसी बारे में आपको बताएंगे।

टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की खबर की मानें तो स्वरा भास्कर दिल्ली में एक ग्रैंड इवेंट के तहत शादी करने वाली हैं। स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने एक स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी तो कर ली। लेकिन उस शादी का कोई भी सेलिब्रेशन उन्होंने अभी तक नहीं किया है। वहीं अब स्वरा भास्कर दिल्ली में अपने नाना-नानी के घर में एक ग्रैंड सेलेब्रेशन करने वाली हैं।

एक बार फिर से स्वरा भास्कर फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। स्वरा और फहद ने ये तय किया है कि वो दोनों एक बार फिर ग्रैंड वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 11 मार्च से लेकर 16 मार्च के बीच में दोनों एक बार फिर शादी के बंधन में बंधेगे। इस बीच 11 मार्च से लेकर 16 मार्च तक दोनों शादी के कई अन्य प्रोग्राम जैसे हल्दी और संगीत फंक्शन को भी सेलेब्रेट करने वाले हैं।

सूत्रों की माने तो स्वरा कोई भी डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली नहीं हैं। बल्कि अपने नाना- नानी के साथ शादी को सेलेब्रेट करने वाली हैं। स्वरा इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और होली के साथ ही साथ वो अपनी शादी दोबारा से करने वाली हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आगे स्वरा और फहद से जुड़ी और कौन सी खबर आती हैं।