नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) का आज जन्मदिन है। वो आज 35 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और अच्छी फिल्में दी हैं। जिनमें वॉन्टेड’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘शादी नंबर-1’, ‘शादी से पहले’, ‘कैश’, ‘पाठशाला’ और ‘दे ताली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आयशा आज फिल्मों से भले ही दूर हो चुकी हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वो अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। ऐसे में उनके बर्थडे पर जानें उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
आयशा ने 13 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मेरी चूनर उड़ उड़ जाये’ से मिली। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया। एक ऐड में उनके साथ शाहिद कपूर भी थे। ये कॉम्प्लान ऐड था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था।
सिर्फ 15 साल की उम्र में ही आयशा को बॉलीवुड की पहली फिल्म का ऑफर मिल गया। इस फिल्म का नाम था ‘सोचा ना था’। इसके अलावा साल 2004 में आई फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ के लिए आयशा को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। साल 2006 में उनकी फिल्म ‘डोर’ रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वॉन्टेड’ की, जो उनकी सबसे सफल फिल्म रही। लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही उन्होंने शादी कर ली।
View this post on Instagram
साल 2000 से अब तक उनके लुक में काफी बदलाव आ गया। कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनका लुक देख फैंस हैरान थे। उनके इस बदले लुक को देख लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। खबरों की मानें तो, आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई है। सिर्फ 23 साल की उम्र में आयशा ने सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी रचाई। फरहान की हमसफर बनने के लिए आयशा ने अपना धर्म बदल लिया था। जिसको लेकर भी काफी वबाल हो गया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram