newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Babita Kapoor Birthday: बबिता कपूर का जन्मदिन आज, जानिए क्यों बना ली अभिनेत्री ने फिल्मों से दूरी?

Babita Kapoor Birthday: सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘राज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बबिता ने अपनी पहली फिल्म से बबीता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उनकी फिल्म ‘दस लाख’ सिनेमाघरों में पहले रिलीज हो गई थी

नई दिल्ली। किसी दौर में बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली मशहूर अभिनेत्री बबीता कपूर का आज जन्मदिन है। और आज वो अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1948 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था। बबिता कपूर हिन्दी सिनेमा की दो मशहूर अभिनेत्रियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां हैं। उनकी शादी साल 1971 में राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर के साथ हुई थी। अपने छोटे से फिल्मी करियर में भी उन्होंने बॉलीवुड में एक बड़ी जगह बना ली थी। सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘राज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बबिता ने अपनी पहली फिल्म से बबीता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उनकी फिल्म ‘दस लाख’ सिनेमाघरों में पहले रिलीज हो गई थी जिसकी वजह से यही इनकी पहली डेब्यू फिल्म मानी जाती है।

इसके बाद उन्होंने ‘हसीना मान जाएगी’, ‘जीत’, ‘डोली’ और ‘एक हसीना दो दीवाने’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। जब बबीता अपने करियर के चरम पर थीं तो उन्हें राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर से प्यार हो गया, जिसने उनके करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया। रणधीर और बबीता ने एक दूसरे को दो सालों तक डेट किया। रणधीर के पिता राज कपूर ने साफ कह दिया था कि उनके घर की बहू फिल्मों में काम नहीं करेगी। अगर उन्हें रणधीर से शादी करनी है तो उन्हें अपने एक्टिंग करियर को छोड़ना होगा। इसके बाद बबीता ने अपने प्यार को चुना और करियर को छोड़कर 6 नवंबर 1971 को पंजाबी रीति रिवाज से रणधीर से शादी कर ली।

शादी के कुछ सालों बाद रणधीर का करियर गिरने लगा, जिसके चलते वो शराब के आदी हो गए। इसके बाद बबीता ने उन्हें अपने घर से अलग कर दिया था। बबीता ने अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को अकेले पाला। बता दें, रणधीर और बबीता ने तलाक नहीं लिया था। इसलिए अलग होने के कई सालों बाद भी अब दोनों फिर से साथ रहने लगे हैं। दोनों अपने परिवार के किसी भी कार्यक्रम और फेमिली फोटो साथ नजर आते हैं।