नई दिल्ली। आजा देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है। मुस्लिम समुदाय के लोग आज के दिन बकरे की कुर्बानी देते हैं। बकरे की कुर्बानी के बाद ईद के दिन उसे तीन हिस्सों में बांटा जाता है। जिसका एक हिस्सा गरीबों को बांटा जाता है। दूसरा रिश्तेदारों के लिए और तीसरा हिस्सा अपने घर के लिए रखा जाता है। इस त्योहार को ईद उल-अज़हा के नाम से भी जाना जाता है। आज देशभर के मुस्लिम भाई-बहन इस त्योहार को मना रहे हैं। इस अवसर पर कई बड़ी हस्तियों ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।
Wish you a very happy Eid al-Adha! May this day bring love, prosperity and joy to all ! #EidMubarak pic.twitter.com/lsYm7Lf9Jl
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) June 29, 2023
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को ईद की बधाई दी है।
Eid Mubarak !!!
May the festival of Eid bring happiness and prosperity to all!! #EidAlAdha #EidMubarak pic.twitter.com/LADbAwaceh
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) June 29, 2023
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी ट्वीट कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
Wishing everyone a joyous and blessed Eid! May this special day bring you peace, happiness, and prosperity. Sending warm wishes to all celebrating around the world. #EidMubarak! ?✨
— Suresh Raina?? (@ImRaina) June 29, 2023
क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी ईद के अवसर पर देशवासियों को ट्वीट कर बधाई संदेश दिए हैं।
View this post on Instagram
फिल्म एक्ट्रेस गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
May this joyous occasion of Eid bring abundant peace and prosperity to all. #EidMubarak
— Jr NTR (@tarak9999) June 29, 2023
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
#EidMubarak to you and your families. Peace and happiness to all.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 29, 2023
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार ने भी सभी को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। ईद के इस मौके पर हमारी तरफ से भी सभी देशवासियों को तहे दिल से शुभकामनाएं ।