newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kanhaiya Twitter Pe Aaja: भजन कुमार बन विक्की कौशल ने बांधा समा, फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली से रिलीज हुआ पहला गाना

Kanhaiya Twitter Pe Aaja: आज ही फिल्म के सॉन्ग लॉन्च के दौरान विक्की कौशल ने मीडिया के सामने अपनी मौसी का किस्सा शेयर किया।उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास परिवारों में कुछ भी दूर का नहीं होता। दूर की मौसी, चाची, मौसा, फूफा जैसा कुछ नहीं होता है।

नई दिल्ली। जरा हटके जरा बचके की सफलता के बाद विक्की कौशल एक बार फिर फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। एक्टर यश राज की अपकमिंग फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में दिखने वाले हैं। फिल्म का पहला एंटरटेनिंग गाना भी रिलीज हो चुका है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाना बेहद शानदार है और जन्माष्टमी के लिए तो बेहतरीन है। बता दें कि फिल्म में एक्टर एक मिडिल क्लास घर के लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी ही फैमिली से परेशान हैं। तो चलिए फिल्म और नए गाने के बारे में डिटेल में जानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


रिलीज हुआ फिल्म का गाना

विक्की कौशल का फिल्म से पहला गाना  “कन्हैया ट्विटर पे आजा” रिलीज हो चुका है।गाने में एक्टर भजन कुमार बने हैं, जो देवी-देवताओं के चौकी और जागरण में गाना गाते हैं। नए  गाने में विक्की बिल्कुल मीडिल क्लास भजन सम्राट लग रहे हैं। गाने में भक्ति के साथ-मस्ती भी दिख रही हैं। इसके अलावा एक्टर ने अपने लुक के साथ सिर पर एक छोटी सी चोटी भी रखी है, जो ये दिखाती है कि वो पंडित परिवार के लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं। गाने को भी आज के आधुनिक युग के मुताबिक बनाया गया है, जिसमें ट्विटर, डिजिटल फोन जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

विक्की कौशल ने अपनी मौसी पर लुटाया प्यार

द ग्रेट इंडियन फैमिली परिवार, परेशानी और प्यार को दिखाती है। फिल्म में एक मीडिया क्लास परिवार की कहानी पर बनाई है,जिसमें कुछ भी अपना नहीं होता, बल्कि सबका होता है। आज ही फिल्म के सॉन्ग लॉन्च के दौरान विक्की कौशल ने मीडिया के सामने अपनी मौसी का किस्सा शेयर किया।

उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास परिवारों में कुछ भी दूर का नहीं होता। दूर की मौसी, चाची, मौसा, फूफा जैसा कुछ नहीं होता है। आज भी मेरी मौसी मुझे जन्मदिन के दिन फोन करती है और कहती है कि जब तू पैदा हुआ था तो कमरे में मैं थी तेरी मां के पास, तेरे डैडी नहीं…मतलब परिवार का हक जताना ही प्यार हैं।