newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh Baby Shower Ceremony: हुनरबाज के मंच पर हुई भारती सिंह की गोद भराई, गिफ्ट देखकर परिणीति चोपड़ा पर क्यों भड़की कॉमेडियन, देखें वीडियो

Bharti Singh Baby Shower Ceremony: शो के जजेस मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर, और परिणीति चोपड़ा भी इस रस्म का हिस्सा बनें। रस्म के दौरान परिणीति चोपड़ा और भारती सिंह के बीच कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे भारती सिंह गुस्से के मारे लाल हो जाती है।

नई दिल्ली। अपनी मजाकिया बातों से लोगों को हंसाने वालीं मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इस साल अप्रैल में मम्मी-पाप बनने वाले हैं। फिलहाल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कलर्स टीवी शो ‘हुनरबाज़’ होस्ट कर रहे हैं। हुनरबाज़: देश की शान (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) के सेट पर ही भारती सिंह की गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस तरह की किसी एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म नेशनल टीवी पर ऑन एयर कराई गई हो।


परिणीति पर क्यों भड़की भारती

शो के जजेस मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर, और परिणीति चोपड़ा भी इस रस्म का हिस्सा बनें। रस्म के दौरान परिणीति चोपड़ा और भारती सिंह के बीच कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे भारती सिंह गुस्से के मारे लाल हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


कलर्स टीवी की ओर से जारी किए गए शो के प्रोमो में हर्ष लिंबाचिया पत्नी भारती सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर सोफे पर बैठाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद डांस के जरिए दोनों के प्यार की कहानी दर्शकों को दिखाई जाती है। इस बीच शो के जज भी भारती सिंह को सरप्राइज गिफ्ट देते हैं। मगर परिणीति चोपड़ा अपने गिफ्ट में ऐसा कुछ देती हैं, जिसे देख भारती गुस्से में आ जाती है। इतना ही नहीं भारती गिफ्ट तो देखकर इतना भड़क जाती हैं, कि स्टेज पर ही चिल्लाने लगती हैं। परिणीति ने अपने गिफ्ट में ऐसा क्या दिया, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।